-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gold And Silver Rate Broke All Records Rupee Weakness Against Dollar
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रुपये की कमजोरी ने लायी तेजी, महका फूल बाजार
- Written By: प्रिया जैस
Gold-Silver: सोने-चांदी के रेट में कोई कमी आने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सोने-चांदी के रेट आसमान छू रहे है और आम जनता के दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही है। फिर से सोना और चांदी ने रिकॉर्ड दर्ज किया।

सोना-चांदी रेट (डिजाइन फोटो)
Business News: नागपुर में सोने ने एक बार फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शहर के सराफा बजार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,14,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,12,000 प्रति 10 ग्राम था। सोने में 2,500 की तेजी रही। विक्रेताओं का कहना है कि अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती और साल के अंत तक अतिरिक्त रियायतों की संभावनाओं ने सोने के प्रति धारणा को मजबूत किया है, जबकि डॉलर इंडेक्स में नरमी और रुपये में कमजोरी ने भी इसमें तेजी ला दी है।
केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, ईटीएफ में मजबूत निवेश और सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी ने कीमती धातुओं की मजबूती को और बढ़ाया है। सोने की कीमतें पीछे हटने की बजाय बढ़ गई हैं और जिन लोगों ने सोना खरीदा है वे बेचने की बजाय अपनी पोजिशन को बनाए रखना पसंद कर रहे हैं।
चांदी भी रफ्तार से भाग रही
सोना ही नहीं, चांदी भी रफ्तार के साथ भाग रही है। मंगलवार को यह 4,300 रुपये के उछाल के साथ 1,36,300 रुपये प्रति किलोग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,32,000 प्रति किलोग्राम पर थी।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
यह भी पढ़ें – 430 वस्तुओं पर GST विभाग की पैनी नजर, ‘नवभारत’ के साथ मुख्य आयुक्त संदीप पुरी की खास बातचीत
हिंगोली से आवक बढ़ने से उपभोक्ताओं को राहत
गणेशोत्सव के दौरान भले ही फूल बाजार में तेजी रही किंतु नवरात्रि के पहले दिन बाजार में दोपहर को आवक बढ़ने से राहत मिली। इस समय शहर के बाक फूला बाजार नेताजी मार्केट में रोज 70 से 80 गाड़ियों की आवक हो रही है जिससे फूलों के दाम स्थिर हैं और भक्तों को राहत मिल रही है। फूल गीले होने से भी दामों में कमी आ रही है।
गेंदा 30 रु. प्रति किलो
विक्रेता भोला दातारकर ने बताया कि गेंदा सुबह 11 बजे तक 70 से 80 रुपये प्रति किलो थोक में रहा। दोपहर को हिंगोली से 15 गाड़ियों की आवक हुई जिससे दाम 30 रुपये प्रति किलो पर आ गए। सुखी शेवंती जिसकी आवक नगर से हो रही है, वह 250 से 300 रुपये प्रति किलो पर रही। वहीं गीली शेवंती 100 प्रति किलो बिकी। लोकल आवक भी बढ़ने से दिवाली तक फूलों की महक ज्यादा रहने की संभावना है।
एक नजर थोक दामों पर
गेंदा – 30 रुपये प्रति किलो
शेवंती – 250 से 300 रुपये प्रति किलो
गीली शेवंती – 100 रुपये प्रति किलो
शिर्डी गुलाब – 200 से 250 रुपये प्रति किलो
सादा गुलाब – 150 से 200 रुपये प्रति किलो
डच गुलाब – 350 से 400 रुपये प्रति किलो
रजनीगंधा – 400 से 500 रुपये प्रति किलो
कमल – 5 से 10 रुपये नग
Gold and silver rate broke all records rupee weakness against dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














