Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव: 52 हजार छात्रों ने बनाया गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड

Geeta Path World Record: नागपुर में 52,559 छात्रों ने एक साथ गीता पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव और गीता परिवार की इस पहल को तीन संस्थाओं ने मान्यता दी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 08, 2025 | 09:54 PM

52 हजार छात्रों ने बनाया गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति की “जागर भक्ति का” आध्यात्मिक पहल के तहत गीता परिवार के सहयोग से आयोजित गीता पाठ कार्यक्रम ने शनिवार को नागपुर की धरती पर एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

कुल 302 स्कूलों के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 52,559 छात्रों ने एक साथ, एक ही स्वर में भगवद्गीता के 12वें, 15वें और 16वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया। इस भव्य आयोजन को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इन तीनों संस्थाओं ने आधिकारिक रूप से दर्ज किया।

कार्यक्रम की भव्यता

यह आयोजन ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के मैदान में हुआ। कार्यक्रम में गीता परिवार के संस्थापक अध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संस्कार भारती की अध्यक्षा कंचनताई गडकरी, विधायक प्रवीण दटके, गीता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय मालपानी, अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आषुजी गोयल, अनिल सोले, और रेणु अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति रही।

सम्बंधित ख़बरें

अहिल्यानगर में ठाकरे गुट को झटका, पूर्व विधायक अनिल राठौड़ के बेटे विक्रम शिंदे-सेना में शामिल

गोंदिया पुलिस का ‘मिशन क्लीन’: रेत माफियाओं से वसूला 21.10 करोड़ का ‘हर्जाना’, 114 केस दर्ज!

सोलापुर में ओवैसी का एल्गार, कहा-एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की देश की प्रधानमंत्री बनेगी!

मंडी को MSP से कोई मतलब नहीं, सचिव के जवाब पर बिफरे किसान, महागांव मंडी का हैरान करने वाला खुलासा

श्रीनिवास वर्णेकर और वंदना वर्णेकर ने छात्रों को गीता का अर्थ, उच्चारण और दर्शन सिखाया। उन्हें नितिन गडकरी के हाथों सम्मानित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया के एडजुडिकेटर संजय और सुषमा नार्वेकर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के एडजुडिकेटर मनोज तत्ववादी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

📍नागपुर खासदार (सांसद) सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत आज खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति और गीता परिवार द्वारा परम पूजनीय स्वामी गोविंददेव गिरि जी की विशेष उपस्थिति में आयोजित सामूहिक गीता पठन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। नागपुर के विभिन्न स्कूलों के 52,000 छात्रों द्वारा एक साथ… pic.twitter.com/m08dSjGHM6 — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 8, 2025

दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मंच पर बैठे छात्रों ने जैसे ही गीता पाठ प्रारंभ किया, पूरे मैदान में उपस्थित हजारों छात्रों ने एकसाथ स्वर मिलाया। सामूहिक पाठ से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और दिव्य हो गया। कार्यक्रम का संचालन रेणुका देशकर ने किया।

ये भी पढ़े: महायुति के साथ ही बीजेपी लड़ेगी चुनाव, राजस्व मंत्री बावनकुले ने फिर किया दावा

यह गर्व का क्षण है: नितिन गडकरी

गडकरी ने कहा कि “गीता पाठ के विश्व रिकॉर्ड का यह क्षण आनंद और गर्व का है। भगवद्गीता जीवन का दर्शन है। इस पाठ के माध्यम से बच्चों में उत्तम संस्कार विकसित होंगे और उन्हें जीवन जीने का सही मार्ग मिलेगा।”

भगवद्गीता जीवन की मार्गदर्शिका: स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज

स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने कहा कि “यदि देश को जागृत करना है, तो हर क्षेत्र में ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।” उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए नितिन गडकरी को बधाई देते हुए कहा कि भगवद्गीता जीवन की मार्गदर्शिका है  जो इसे अपनाएगा, वह उत्तम, सफल और योग्य नागरिक बनेगा।

Geeta paath world record nagpur 52559 students create history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 09:54 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.