Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कूड़ाघर बना ‘कला केंद्र’, बांस और नारियल के खोल का हुआ उपयोग, ‘वेस्ट टू आर्ट’ की संकल्पना

Nagpur NMC: नागपुर मनपा ने स्वच्छता के लिए नई पहल की शुरुआत की है। जिस जगह पर लोग करचा फेंकने के लिए इस्तेमाल किया करते थे, मनपा ने उसे अब 'कला केंद्र' बना दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 11, 2025 | 10:26 AM

कूड़ाघर बना कला केंद्र (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Out of Waste: वर्षों से कचरा फेंकने की आदत का हिस्सा रहे गिट्टीखदान पेट्रोल पंप के पास का वह स्थान अब कलात्मकता से पूरी तरह खिल उठा है। पहले यह जगह ‘कूड़ाघर’ जैसी लगती थी जहां नागरिक रोजाना कचरा फेंकते थे। अब मनपा ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को एक नई कलात्मक दिशा देते हुए ‘वेस्ट टू आर्ट’ (कचरे से कलाकृति) संकल्पना के आधार पर कार्य करते हुए इस जगह का पूरा रूप बदल दिया है।

मनपा की इस पहल को नागरिकों का प्रतिसाद मिला है। यह सौंदर्यीकरण मनपा के मंगलवारी जोन के अंतर्गत आने वाले प्रभाग 10 में गिट्टीखदान पेट्रोल पंप के पास किया गया है।

रिसाइकल और पुनः उपयोग के लिए जागरूकता

‘कचरे से कलाकृति’ संकल्पना का मुख्य उद्देश्य केवल स्थान की सुंदरता बढ़ाना नहीं है बल्कि नागरिकों में रिसाइकल और पुनः उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह पहल कचरे को देखने का दृष्टिकोण बदलने के साथ ही उसके उचित उपयोग के लिए प्रेरणा देने वाली साबित हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

दिव्यांग कोटे में अनियमितता, जांच के बाद शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई

बार्शीटाकली में गैस सिलिंडर की जांच, 5 प्रतिष्ठानों से सिलिंडर जब्त

नाबालिग से यौन अत्याचार मामले में आरोपी को 5 साल की सजा, अकोला कोर्ट का फैसला

वाशिम में अचानक मौसम बदला, तेज हवा और बिजली के साथ जोरदार बारिश

मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देशानुसार मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले के नेतृत्व में आईईसी और स्वच्छता टीम द्वारा ये कलाकृतियां साकार की जा रही हैं। मनपा की टीम द्वारा सीटीयू पॉइंट के लिए एक आकर्षक और अनोखी कंपाउंड वॉल तैयार की गई है।

698 नारियल के खोल का उपयोग

इस कलाकृति के लिए लगभग 100 बांसों और 698 के आसपास नारियल के खोल का उपयोग किया गया है। विशेष बात यह है कि उपयोग किया गया बांस शहर के विभिन्न घाटों से इकट्ठा किया गया था। टीम ने पर्यावरण संवर्धन का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए इस स्थान पर मौजूद 2 सूखे पेड़ों को काटने की बजाय उन्हें भी इस कला का हिस्सा बना लिया है।

यह भी पढ़ें – त्योहारों में तेलों से राहत, 5% जीएसटी को लेकर हो रही कहासुनी, कीमतों पर डाले एक नजर

इन सूखे वृक्षों को पुराने कपड़ों और रंगीन वस्त्रों का उपयोग करके एक जीवंत और कलात्मक रूप दिया गया है। इस उपक्रम ने पर्यावरण संरक्षण और कला का एक अप्रतिम संगम साधा है। इस कलाकृति को साकार करने में अविनाश दामडे, पीयूष खांडेकर, सन्नी नक्के, अर्पित मून, जतिन बिरहा, ऋषभ समुद्रे, आदित्य खापेकर, निशांत वाघमारे, तुषार समुद्रे, हिम्मांशु दमनकर और अंकित खोटे ने सहयोग किया है।

Garbage dump turned into art center using bamboo coconut shells concept waste to art

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 10:26 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.