त्योहारों में तेलों से राहत, 5% जीएसटी को लेकर हो रही कहासुनी, कीमतों पर डाले एक नजर

Oil Price During Festive Season: दीवाली और त्योहारों के मौसम में तेल की मांग बढ़ जाती है। हमेशा की तरह इस बार तेल के भाव आम जनता को झटका नहीं बल्कि राहत दे रहे है।
Oil Price During Festive Season: दीवाली और त्योहारों के मौसम में तेल की मांग बढ़ जाती है। हमेशा की तरह इस बार तेल के भाव आम जनता को झटका नहीं बल्कि राहत दे रहे है।
तेल के भाव (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Nagpur Business News: दीपावली जैसे त्योहार में डिमांड बढ़ने के चलते जहां तेलों के भाव लोगों का झटका देने पर तुल जाते हैं वहीं इस बार यह राहत देते नजर आ रहे हैं। पिछले 2 माह से तेलों के भाव स्थिर चल रहे हैं। सोयाबीन तेल का टिन 2,170 से 2,200 रुपये की रेंज में चल रहा है।

वहीं 2,400 रुपये टिन से ऊपर रहने वाला सबसे अधिक महंगा मूंगफली तेल भी इस समय लोगों के बजट में चल रहा है। अभी मूंगफली तेल के भाव 2,330 से 2,350 रुपये प्रति टिन चल रहे हैं। इस समय सोयाबीन और मूंगफली तेल के बीच में मात्र 150 रुपये का अंतर ही चल रहा है। इन दोनों की तरह ही राइस, पामोलिन तेल के दाम भी स्थिर चल रहे हैं।

बढ़ती जा रही है डिमांड

तेल व्यापारी अनिल अग्रवाल के अनुसार दीपावली त्योहार पर तेलों की डिमांड बढ़ती जा रही है। डिमांड के बावजूद इस बार तेलों की कीमतें पिछले वर्ष से कम ही चल रही हैं। पिछले वर्ष मूंगफली तेल के भाव 170 से 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गये थे जो कि इस बार 165 रुपये प्रति किलो पर ही चल रहे हैं।

तेल के भाव तो लोगों को राहत दे रहे हैं लेकिन ग्राहकों के साथ जीएसटी कटौती को लेकर रोज कहासुनी हो रही है। तेलों में पहले से ही 5 प्रश जीएसटी लगता है जिसमें कोई कटौती नहीं हुई है। बावजूद इसके ग्राहक तेल में जीएसटी कटौती की मांग करते हैं।

कीमतों पर एक नजर

तेल भाव
सोयाबीन 146
राइस 145
सरसों 160
मूंगफली 165
पामोलिन 150
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com