नागपुर के रामदासपेठ में हड़कंप! फिटनेस जिम में लगी भीषण आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे लोग
Nagpur Fire Incident: नागपुर के रामदासपेठ स्थित एक फिटनेस जिम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो एसी जलकर खाक हो गए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, रामदासपेठ, जिम में आग, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Ramdaspeth Fire Incident: सोमवार की सुबह नागपुर के पॉश इलाके रामदासपेठ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नंदाजी बुआ मार्ग स्थित टिया ना बिल्डिंग’ में चल रहे एक फिटनेस जिम में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जिम के 2 एसी जलकर खाक हो गए, मिली जानकारी के अनुसार, इमारत की पहली मंजिल पर रिषभ शर्मा और निखिल बनसोड का फिटनेस जिम स्थित है। सुबह करीब 11 बजे स्थानीय नागरिकों ने जिम के बाहरी हिस्से में लगे एसी से धुआं निकलते देखा।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। सूचना मिलते ही कॉटन मार्केट और नरेंद्रनगर अग्निशमन केंद्रों से दमकल की 2 गाड़यां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महज 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया जिससे यह आग इमारत के अन्य हिस्सों में नहीं फैल सकी।
सम्बंधित ख़बरें
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
बुजुर्ग को सुरक्षित निकाला
आग के दौरान इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 304 में एक वृद्ध महिला फंस गई थी। बचाव दल के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें:- नवभारत संपादकीय: मानसून नहीं आया, लेकिन सियासी मानसून शुरू; सदन में उठेंगे बड़े सवाल
शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग जिम की गैलरी में लगे एसी के आउटडोर यूनिट और उसकी केबलिंग में लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। फिलहाल अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
