नागपुर में छुट्टी के दिन मनपा की बड़ी कार्रवाई: कॉटन मार्केट और सीताबर्डी में हटाए अतिक्रमण, 8 ठेले जब्त

Nagpur Sitabuldi News: नागपुर मनपा के प्रवर्तन विभाग ने छुट्टी के दिन कॉटन मार्केट, सीताबर्डी और महल परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 2 ट्रक सामान और 8 ठेले जब्त किए गए।
Nagpur NMC conducted a major anti-encroachment drive on a holiday across Cotton Market and Sitabuldi, clearing footpaths and seizing 8 handcarts and materials.
मनपा की कार्रवाई सोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nagpur NMC  Encroachment Drive  Cotton Market  Sitabuldi, Mahal Action: गुरुवार की दोपहर कॉटन मार्केट परिसर में उस समय फुटपाथ दुकानदारों में खलबली मच गई जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता दल-बल के साथ कार्रवाई के लिए यहां पहुंच गया। अवकाश के बावजूद मनपा के प्रवर्तन विभाग ने सिटी के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की।

अवकाश होने के कारण कार्रवाई नहीं होने संभावना जताते हुए कई ठेलों ने फुटपाथ घेर लिया था किंतु दस्ते के पहुंचते ही दुकानदारों में ठेले बचाने की होड़ लग गई। इसी बीच दस्ते ने कई ठेले जब्त भी कर लिए। शहर भर में अतिक्रमण के खिलाफ उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों से सड़क तथा फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों को हटाकर यातायात के लिए रास्ते साफ किए गए।

8 ठेलों की हुई जब्ती

नागपुर मनपा के दस्ते 1 ने जैन दवाखाना, अमरदीप टॉकीज और इतवारी परिसर में जोरदार कार्रवाई की। यह अभियान जैन दवाखाना से होते हुए नंगा पुतला परिसर, शुक्रवारी तालाब परिसर, आज्ञाराम देवी चौक और फुले मार्केट (कॉटन मार्केट) के सामने वाले क्षेत्र तक चलाया गया। इस दौरान सड़क पर कब्जा जमाने वाले फल विक्रेताओं और अन्य लोगों का अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 2 ट्रक भरकर सामान जब्त किया गया जिसमें 8 ठेले और अन्य सामग्री शामिल है।

सीताबर्डी में फुटपाथ हुए खाली

सीताबर्डी जैसे शहर के सबसे व्यस्त इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए दस्ते ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला, यह कार्रवाई सीताबडीं मेन रोड से वैरायटी चौक तक और फिर पूरे दिन सीताबर्डी मेन रोड पर निरंतर चलती रही। दस्ते ने सड़क और फुटपाथ के दोनों ओर लगी अवैच दुकानों और ठेलों को हटाया तथा वहां से प्लास्टिक के स्टूल और अन्य सामग्री भी जब्त की।

महल और बड़कस चौक पर चला अभियान

महल परिसर में अतिक्रमण उन्मूलन चौक से शुरू होकर बड़कस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर तक चलाया गया। यह कार्रवाई पूरे दिन महल और बड़कस चौक तक जारी रही जिसमें सड़क के दोनों तरफ मौजूद अवैध दुकानों और फुटपाथ पर लगे ठेलों को हटाया गया। कार्रवाई में अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उपायुक्त मंगेश खवले और सहायक आयुक्त संजय कांबले के नेतृत्व में टीमों ने हिस्सा लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com