नागपुर में FDA का एक्शन: न्यू ईरा अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर छापा; मरीजों को दवा के लिए मजबूर करने पर कार्रवाई
Nagpur FDA Raids New Era Hospital: न्यू ईरा अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर एफडीए की छापेमार कार्रवाई में ग्राउंड फ्लोर पर दवाओं का स्टॉक मिला। मरीजों को वहीं से दवा खरीदने की शिकायतों की जांच जारी है।
- Written By: अंकिता पटेल
मेडिकल स्टोर पर एफडीए की छापेमार कार्रवाई,प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य AI)
Nagpur FDA Raids Medical Store: नागपुर जिले के लकड़गंज स्थित न्यू ईरा अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर शनिवार को अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। अस्पताल द्वारा मरीजों को वहीं से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किए जाने की मिल रहीं शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया।
जांच के दौरान अस्पताल परिसर के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर भी दवाओं का स्टॉक पाया गया, जिसे लेकर प्रशासन ने सवाल उठाए हैं। इस कार्रवाई से डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया है क्योंकि सिटी के अधिकांश अस्पतालों में स्टोर का संचालन किया जा रहा है। इसे शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
क्या है मामला
एफडीए के नियमों के अनुसार अस्पताल किसी भी मरीज को विशिष्ट मेडिकल स्टोर से ही दवाएं खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। न्यू ईरा अस्पताल में ऐसी ही सख्ती किए जाने की शिकायत एक मरीज ने एफडीए मुख्यालय में की थी।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में सड़क हादसा, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने घायल महिला की की मदद
‘यह हिंदुत्व के साथ गद्दारी है…’ परभणी में बरसे उद्धव ठाकरे; राम मंदिर से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक पर बोला हमला
गोंदिया में नदी किनारे अवैध डंपिंग पर नाराजगी, CCTV और सख्त कार्रवाई की मांग
Polio Campaign: महागांव में पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी, 29 जून को बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने नागपुर कार्यालय को तुरंत जांच के आदेश दिए। शनिवार को एफडीए की टीम ने अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जिसमें मरीजों को अस्पताल के ही स्टोर से दवाएं लेने का निर्देश देने और अनियमित रूप से दवाओं का स्टॉक रखे जाने की बात सामने आयी। हालांकि इस कार्रवाई पर एफडीए के स्थानीय अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की।
यह भी पढ़ें:-Polio Campaign: महागांव में पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी, 29 जून को बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद
अस्पताल प्रशासन का पक्ष
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यू ईरा अस्पताल, विकास मिश्रा ने कहा- न्यू ईरा अस्पताल में किसी भी मरीज को किसी विशेष मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की कोई सख्ती नहीं की जाती है। इस मामले में पूरी तरह से गलतफहमी हुई है। सप्लायर द्वारा दवाओं का स्टॉक अस्थायी रूप से भूतल पर रखा गया था।
