भंडारा में सड़क हादसा, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने घायल महिला की की मदद
Lakhni Road Accident: लाखनी तहसील के मानेगांव फाटा पर खराब सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। शनिवार को दुर्घटना के दौरान सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने घायल महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाकर मदद की।
- Written By: केतकी मोडक
हादसे की तस्वीर (सोर्स- फोटो नवभारत)
MP Helps Injured Woman In Bhandara: भंडारा जिले के लाखनी तहसील के मानेगांव फाटा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर सड़क की बदहाल और जर्जर स्थिति के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार की घोर लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के चलते आम नागरिकों की जान हर समय जोखिम में बनी रहती है। शनिवार को इसी स्थान पर एक और गंभीर सड़क हादसा हो गया।
जिला प्रशासन से पुरजोर मांग
संयोगवश, उसी समय भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले का काफिला वहां से गुजर रहा था। हाईवे पर दुर्घटना को देखते ही सांसद ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल महिला की मदद के लिए स्वयं आगे आए। उन्होंने घायल महिला को ढांढस बंधाया और तत्काल एम्बुलेंस बुलवाकर उसे सुरक्षित रूप से उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। सांसद के इस मानवीय और त्वरित प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने भूरी-भूरी सराहना की है।
हालांकि, इस घटना को लेकर नागरिकों का कहना है कि हर बार हादसे के बाद केवल राहत कार्य करने की बजाय, ऐसी दुर्घटनाओं को जड़ से रोकने के लिए स्थायी समाधान खोजना बेहद आवश्यक है। नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), संबंधित ठेकेदार और जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि लाखनी-मानेगांव फाटा मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष नागरिक को अपनी जान न गंवानी पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
‘यह हिंदुत्व के साथ गद्दारी है…’ परभणी में बरसे उद्धव ठाकरे; राम मंदिर से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक पर बोला हमला
गोंदिया में नदी किनारे अवैध डंपिंग पर नाराजगी, CCTV और सख्त कार्रवाई की मांग
Polio Campaign: महागांव में पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी, 29 जून को बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद
रेलवे का महाअजूबा? जितने टिकट बुक हुए, उतने ही हो गए कैंसिल; RTI के आंकड़ों से नागपुर रेल मंडल पर उठे सवाल
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल
भंडारा-पवनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालगांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने शाम करीब 5:50 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंबोरा (तहसील पवनी) निवासी आकाश गोपीचंद पडोले (24) अपनी मोटरसाइकिल (क्र. एमएच-40 सीजी-6508) से भंडारा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गणेशपुर (भंडारा) निवासी अंकित श्रीराम मनगटे (26) अपनी मोटरसाइकिल (क्र. एमएच-36 एडी-5256) से भंडारा से पवनी की ओर जा रहे थे। पालगांव के पास दोनों वाहनों के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया था।
यह भी पढ़ें:- ‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा
घटना की सूचना मिलते ही श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज संस्थान द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी तत्काल राहत सामग्री के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर दोनों की जान बचाने में मदद मिली। भंडारा पुलिस ने इस मामले की डायरी में प्रविष्टि कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है
