Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसान आंदोलन से नागपुर में 118 एसटी बसें रद्द, चंद्रपुर-वर्धा हाईवे जाम, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Chandrapur Wardha Highway Closed: किसान कर्जमाफी की मांग पर बच्चू कडू के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन ने अब परिवहन व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 30, 2025 | 02:07 PM

एसटी बसें कैंसल (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

118 ST buses cancelled Nagpur: किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर प्रहार संगठन के अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कड़ू के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने नागपुर के प्रमुख राष्ट्रीय मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। इसके चलते चंद्रपुर और वर्धा दिशा की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।

बुधवार को भी यही स्थिति बनी रहने से हिंगणघाट, यवतमाल और चंद्रपुर मार्गों पर चलने वाली 118 बसों के फेरे रद्द करने पड़े, जिससे एसटी बस सेवा और यात्रियों दोनों को भारी नुकसान हुआ। इनमें हिंगणघाट मार्ग की 30, यवतमाल मार्ग की 51 और चंद्रपुर मार्ग की 37 मिलाकर ऐसी कुल 118 बसों के फेरे रद्द करने पड़े।

कुछ रूट पर सीमित सेवाएं

हालांकि राज्य परिवहन महामंडल ने कुछ बसों के मार्गों में बदलाव कर चंद्रपुर, वर्धा, हिंगणघाट और यवतमाल के लिए सीमित सेवाएं चलाईं। सोमवार की शाम को किसानों का मोर्चा जामठा से मानापुर चौक तक पहुंचा और आंदोलनकारियों ने वहां धरना दिया। इससे चंद्रपुर और वर्धा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से बंद हो गई और भारी जाम लग गया।

सम्बंधित ख़बरें

अडेगांव में जनाक्रोश का विस्फोट, ईशान मिनरल्स के खिलाफ बेमियादी अनशन, धूल और अवैध खनन पर बवाल

क्या कोर्ट परिसर सुरक्षित हैं? जजों की सुरक्षा पर बॉम्बे HC सख्त, पुलिस से मांगी पूरी सिक्योरिटी ऑडिट रिपोर्ट

कल्याण-डोंबिवली को मिली 500 बेड के ‘ग्रीन हॉस्पिटल’ की सौगात! अब मुंबई भागने की जरूरत नहीं, जानें सुविधाएं

रिश्तेदार ने लड़के से बात करते देखा तो डर के मारे घर से भागीं 3 नाबालिग सहेलियां, नासिक पुलिस ने ऐसे ढूंढा

यह भी पढ़ें – जेल जाएंगे, लाठी-गोली खाएंगे, 36 घंटे से सड़कों पर डटे किसान, जरांगे के आने से नागपुर में बढ़ा तनाव

नागपुर से बाहर जाने वाले और बाहर से आने वाले वाहन फंसे रहे, जिससे लंबी कतारें लग गईं। परिस्थिति को देखते हुए नागपुर-हिंगणघाट और नागपुर-चंद्रपुर मार्ग की बसें रद्द की गईं, जबकि नागपुर-पंढरपुर बस का मार्ग बदल दिया गया। कई बसें जिनमें चंद्रपुर, राजूरा, अहेरी, हिंगणघाट, पांढरकवडा और यवतमाल यार्ड की बसें जाम में फंस गईं और नागपुर नहीं पहुंच सकीं।

भारी पड़ा एसटी में सफर

तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ वैकल्पिक मार्गों से बसें चलाई गईं। जैसे उमरेड-नागभीड-मूल, उमरेड-चिमूर-वरोरा-भद्रावती, उमरेड-सिर्सी-गिरड-समुद्रपुर-जाम, तथा हिंगणा-कवडस-सेलू-वर्धा मार्ग आदि। इससे यात्रियों को आम दिनों से कहीं अधिक देर तक लंबा सफर करना पड़ा। यह उनके लिए परेशानी का कारण बना। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और परिवहन महामंडल को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

Farmers protest nagpur bus service cancelled traffic jam bacchu kadu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 02:07 PM

Topics:  

  • Bachchu Kadu
  • Farmers Protest
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.