Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 03, 2026 | 07:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: खूनपसीना एक कर साल भर मेहनत की, लेकिन न तो कुदरत ने रहम किया और न ही बाजार ने दाम दिया. तुमसर तहसील के तामसवाडी निवासी टमाटर उत्पादक किसान चुन्नीलाल बारबैले की व्यथा आज हर सब्जी उत्पादक की हकीकत बन गई है. बाजार में टमाटर के दाम कौड़ियों के भाव होने और फसल की तोड़ाई का खर्च भी जेब से भरने की नौबत आने के बाद, उद्विग्न होकर इस किसान ने अपनी खड़ी फसल में मवेशी छोड़ दिए हैं.

आवक बढ़ने से दाम घटेपिछले कुछ दिनों से बाजार में टमाटर की आवक में भारी उछाल आया है, जिससे थोक मंडियों में कीमतें औंधे मुंह गिर गई हैं. व्यापारियों ने 30 किलो के एक क्रेट के लिए महज 150 रुपये का भाव लगाया, यानी करीब 5 रुपये प्रति किलो. खुदरा बाजार में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है, जिससे लागत निकलना तो दूर, किसानों के हाथ में कुछ भी नहीं बच रहा है.

किसान के अनुसार, टमाटर की तोड़ाई के लिए लगने वाली मजदूरी और मंडी तक ले जाने का परिवहन खर्च मिलाकर जो लागत आती है, बिक्री से होने वाली आय उससे भी काफी कम है. रहीसही कसर पिछले तीन दिनों से जारी बेमौसम बारिश ने पूरी कर दी, जिससे बड़े पैमाने पर फसल खराब हो गई. किसानों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि जो निवाला मुंह तक आया था, उसे पहले कुदरत ने छीना और जो बचा उसे बाजार खा गया.

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: पालांदुर सेवा सहकारी संस्था की रिकॉर्ड 98.56% ऋण वसूली, 100 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम

भंडारा: लाखांदुर में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश का कहर, मक्का और बागवानी फसलों को भारी नुकसान

नर्सिंग प्रशिक्षक के तबादले पर विवाद, नागपुर में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, सिविल सर्जन को हटाने की मांग

नरभक्षक बाघिन का आतंक, 100 से अधिक वनकर्मी, ड्रोन और शार्पशूटरों की टीम तलाश में जुटी, ग्रामीण दहशत में

अब घाटे का सौदाटमाटर तोड़कर बाजार ले जाना अब घाटे का सौदा है. लागत तो छोड़िए, मजदूरी के पैसे भी जेब से देने पड़ रहे हैं. ऐसी स्थिति में क्या करें आखिर में मवेशियों को चारे के रूप में यह टमाटर खिलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. सरकार को सब्जी उत्पादकों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य या मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए.

Desperate farmer abandoned cattle in standing crops

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2026 | 07:00 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.