- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Bacchu Kadu Farmers Protest Nagpur Highway Jam Traffic Diversion
बच्चू कड़ू का महाएल्गार, वर्धा-नागपुर बसों की 73 फेरियां रद्द, आंदोलन से 3 हाईवे जाम
Wardha Nagpur Traffic Update: किसान कर्जमाफी और अन्य मांगों को लेकर बच्चू कडू के नेतृत्व में शुरू हुए महाएल्गार आंदोलन ने अब ट्रैफिक को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस

3 हाईवे जाम (सौजन्य-नवभारत)
Maha Elgar protest Nagpur: किसानों को संपूर्ण कर्जमुक्ति सहित खेतिहर मजदूर, दिव्यांग, मच्छिमार, भेड़-बकरी पालकों की मांगों को लेकर बच्चू कडू ने महाएल्गार आंदोलन शुरू कर दिया है। कडू की ट्रैक्टर यात्रा ने नागपुर में अपना ठिया जमा रखा है। अब प्रहार कार्यकर्ता व किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया है।
परिणामवश जिले से गुजरने वाले समृध्दि महामार्ग, नागपुर-तुलजापुर हाईवे, नागपुर हैदराबाद हाईवे पर परिवहन प्रभावित हो गया है। जिले की सीमा पर पुलिस ने बंदोबस्त लगाते हुए नागपुर की दिशा में जाने वाली ट्रैफिक डायवर्ड करना शुरू कर दिया है। समृध्दि महामार्ग पर जाम लगने की खबर है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए वर्धा रापनि ने नागपुर के लिए छोड़े जाने वाली एसटी की 73 फेरियां रद्द करने की जानकारी है।
आंदोलकों ने नागपुर-वर्धा की सीमा पर जमाया डेरा
पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू की अगुवाई में महाएल्गार ट्रैक्टर मोर्चा वर्धा से नागपुर में 28 अक्टूबर की रात पहुंचा। रातभर नागपुर में ही किसान रुके हैं। उनकी मांगों पर कोई हल न निकलने से बच्चू कडू के आह्वान पर किसानों ने आंदोलन और आक्रामक कर लिया है। जगह जगह चक्का जाम आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलकों ने नागपुर-वर्धा की सीमा पर डेरा जमा रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
Pune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश
हिंगणा, बुटीबोरी, खापरी में आंदोलन होने से नागपुर की दिशा में जाने वाले वाहनों के पहिये रुक गए हैं। जगह-जगह रास्ता रोको आंदोलन शुरू हो गया है। वर्धा जिले से नागपुर-मुंबई समृध्दि महामार्ग, नागपुर तुलजापुर व नागपुर-हैदराबाद नेशनल गुजरता है। वर्तमान स्थिति में तीनों हाईवे पर परिवहन प्रभावित बताया जा रहा है। सुध्दि महामार्ग पर नागपुर के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
यह भी पढ़ें – कर्जमाफी पर फैसला आज! मुंबई में बच्चू कड़ू और CM फडणवीस करेंगे बात, शाम 7 बजे होगी हाई लेवल मीटिंग
नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर जिले के सेलडोह व सिंदी रेलवे से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। नागपुर हैदराबाद हाईवे पर जाम, मांडगांव से ट्रैफिक डायवर्ट होने की जानकारी है। जगह-जगह पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया है। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए चंद्रपुर, यवतमाल व वर्धा सहित अन्य क्षेत्र से आंदोलक ट्रक व अन्य वाहनों से रवाना हुए है।
रापनि के 5 डिपों से 73 फेरियों का नियोजन
जिले में रापनि के हिंगनघाट, पुलगांव, वर्षा, आर्वी व तलेगांव पांच डिपों से नागपुर के लिए प्रतिदिन 73 बस फेरियों का नियोजन रहता है, परंतु इस आंदोलन के चलते बुधवार, 29 अक्टूबर को सभी फेरियां प्रभावित होने की जानकारी है। इसके अलावा मुंबई, पुणे, नांदेड, छत्रपती संभाजी नगर, नासिक इन मेट्रो सिटी में जाने के लिए निजी ट्रैवल्स नागपुर से निकलती है। परंतु आंदोलन के चलते निजी परिवहन व्यवस्था भी पुर्णतः प्रभावित बताई गई है। आंदोलन का असर जनजीवन पर हो रहा है।
Bacchu kadu farmers protest nagpur highway jam traffic diversion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
May 06, 2026 | 05:01 PMKangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
May 06, 2026 | 04:47 PMरेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
May 06, 2026 | 04:45 PMअंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 04:44 PMअहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
May 06, 2026 | 04:44 PMमुंबई के आजाद मैदान में 57 दिनों से डटे शिक्षाकर्मी, अब महिलाएं करेंगी सामूहिक मुंडन; सरकार को दी चेतावनी
May 06, 2026 | 04:42 PMअरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
May 06, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













