Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में फार्म हाउस के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट, 8 गिरफ्तार

फार्म हाउस के कर्मचारी को बंधक बनाकर नकद समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया गया। यह घटना 5 सितंबर हुई। इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जारी है। इस घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड फार्म हाउस का पुराना कर्मचारी निकला।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 10, 2024 | 12:10 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. फार्म हाउस के कर्मचारी को बंधक बनाकर नकद समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया गया। यह घटना 5 सितंबर हुई। इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जारी है। इस घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड फार्म हाउस का पुराना कर्मचारी निकला।

प्राप्त जानकारी अनुसार, मधुकर गुलाबराव चौधरी (56) मूर्ति, तहसील काटोल, जिला नागपुर निवासी यह डॉ। आशीष चौधरी के मौजा चिखलागड़ के फार्म हाउस पर काम करता है। वह 5 सितंबर रात को सो रहा था। इस दौरान 6 से 7 अज्ञात लोग फार्म हाउस पर आये। उन्होंने मधुकर के हाथ पैर बांध दिए, नकद 4,000 रुपये, मोबाइल, सीसीटीवी, 2 गीजर, 2 स्पीकर बॉक्स, 5 लीटर पेट्रोल से भरी कैन लेकर गये। घटना की जानकारी काटोल पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें: नागपुर में एक और हिट एंड रन केस, BJP नेता पुत्र की ऑडी से मचा कोहराम, 4 वाहनों को मारी टक्कर

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur News: प्रदूषन करने वाली कंपनियों पर गाज, अंबाझरी तालाब संरक्षण में सख्त कार्रवाई

Nagpur News: NGT ने फुटाला तालाब संरक्षण में NMC की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हर प्रभाग में शुरू होंगे NMC के अंग्रेजी स्कूल, महापौर नीता ठाकरे का संकल्प, 10 रुपये में होंगी 21 जांचें

नागपुर के सदर फ्लाईओवर का नया डिजाइन तैयार, अब सीधे RBI चौक पर उतरेंगे वाहन; जाम से मिलेगी बड़ी राहत

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। जांच में आरोपी तुषार योगीराज नेवारे, धर्ती, (वर्तमान में नागपुर निवासी) के बारे में पता चला कि वह डॉ. चौधरी के फार्म हाउस पर पहले काम करता था। उसी ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एलसीबी ने तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने ऋषभ इन्द्रराज सलामे (26) हिवरा बाजार रामटेक, नाना बाबूराव भुजाड़े (30), मृणाल महेंद्र शेगांवकर (21) भिवापुर, सागर सतीश बाहे (21) कामठी, मोहित अरविंद ठाकरे (35), धनवान नत्थु दिरबुडे (44) खरबी नागपुर, सतीश रमेश शेगांवकर (30) भिवापुर निवासी और फरार आरोपी-मनीष शाहू, कामठी और विजय लोचवाणी रनाला निवासी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

यह भी पढ़ें: नागपुर में ट्रक चालक ने पिता को कुचला, 2 बच्चे भी बुरी तरह जख्मी

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी के सामान और चौपहिया वाहन क्रं. एमएच 40/ सीटी 0026 समेत 7,18,200 रुपये का माल मोहित ठाकरे के घर से बरामद कर लिया। मामला काटोल पुलिस को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, अपर पुलिस अधीक्षक रमेश धुमाले के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी काटोल विभाग बापू रोहोम, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, किशोर शेरकी, आशीष सिंह ठाकुर, बट्टूलाल पांडे आदि ने की।

Farm house employee held hostage and robbed in nagpur 8 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 11:45 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.