नागपुर में ट्रक चालक ने पिता को कुचला, 2 बच्चे भी बुरी तरह जख्मी

दोपहिया वाहन पर बच्चों को ट्यूशन क्लास से घर ले जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में 2 बच्चे भी बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना से परिसर के नागरिकों में रोष फैल गया। मृतक वैभवलक्ष्मीनगर, कलमना निवासी प्रफुल तेजराम लांजेवार (40) बताए गए। जख्मियों में उनके 13 वर्षीय बेटे ओजस और 8 वर्षीय नियांत का समावेश है।
Delhi Road Accident: दिल्ली की सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक और बस की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
Updated on

नागपुर. दोपहिया वाहन पर बच्चों को ट्यूशन क्लास से घर ले जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में 2 बच्चे भी बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना से परिसर के नागरिकों में रोष फैल गया। मृतक वैभवलक्ष्मीनगर, कलमना निवासी प्रफुल तेजराम लांजेवार (40) बताए गए। जख्मियों में उनके 13 वर्षीय बेटे ओजस और 8 वर्षीय नियांत का समावेश है।

ओजस और नियांत नामदेवनगर में एक ट्यूशन क्लास में पढ़ते हैं। सुबह प्रफुल ने दोनों को क्लास में छोड़ दिया था। दोपहर 12.15 बजे उन्हें लेने गए। दोपहिया वाहन क्र। एम. एच. 49-ए. बी. 4733 पर तीनों घर लौट रहे थे। नामदेवनगर पुलिया पर कलमना से तेज गति में आए टिप्पर क्र. सी. जी. 04-एल. जेड. 4717 के चालक ने प्रफुल की गाड़ी को टक्कर मार दी। तीनों ट्रक के पिछले चक्के में आ गए।

कुचले जाने के कारण प्रफुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ओजस और नियांत बुरी तरह जख्मी हो गए। परिसर के नागरिक मदद के लिए दौड़ पड़े। दोनों बच्चों को ट्रक के नीचे से निकाला गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। यशोधरानगर और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल रवाना किया गया। तब तक बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। परिसर में ट्रकों की आवाजाही को लेकर नागरिकों में रोष था।

पुलिस ने पंचनामा कर प्रफुल का शव पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने प्रफुल के मामा बालगोविंद आष्टनकर की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक सिवनी, मध्य प्रदेश निवासी संदीप लखन धुरिया (25) को गिरफ्तार कर लिया। प्रफुल जिला अधिकारी कार्यालय में टैक्स कलेक्टर पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु से परिजन गहरे सदमे में हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com