-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Leader Son Audi Car Hits 4 Vehicles In Nagpur
नागपुर में एक और हिट एंड रन केस, BJP नेता पुत्र की ऑडी से मचा कोहराम, 4 वाहनों को मारी टक्कर
- Written By: शुभम सोनडवले
भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता के पुत्र की कार से रविवार देर रात भयानक हादसा हुआ। कार चालक ने रामदासपेठ परिसर में कोहराम मचा दिया। 3 वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। इस घटना से कुछ समय के लिए रामदासपेठ परिसर में दहशत का माहौल बन गया। सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

क्षतिग्रस्त कार
नागपुर. भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता के पुत्र की ऑडी कार से रविवार देर रात भयानक हादसा हुआ। कार चालक ने रामदासपेठ परिसर में कोहराम मचा दिया। 3 वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। इस घटना से कुछ समय के लिए रामदासपेठ परिसर में दहशत का माहौल बन गया। सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में खामला निवासी अर्जुन हावरे (27) और मनीषनगर निवासी रोनित अजय चित्तमवार (27) का समावेश हैं। धंतोली निवासी जितेंद्र शिवाजी सोनकांबले (45) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस का दावा है कि भाजपा नेता के बेटे के नाम पर यह लग्जरी कार रजिस्टर्ड है लेकिन कार अर्जुन चला रहा था। अर्जुन अभियंता है और सरकारी ठेकेदार है। रोनित का ट्रान्सफॉर्मर का व्यवसाय है। जानकारी के अनुसार अर्जुन, रोनित और 2 भाजपा नेताओं के बेटे रविवार की रात धरमपेठ स्थित लाहोरी बार में गए थे। वहां से भोजन करने के बाद रात 12.45 बजे के दौरान तीनों कार क्र. एमएच-40/सीवाई-4040 पर निकले। रामदासपेठ में सेंट्रल बाजार रोड पर एक दोपहिया सवार को टक्कर मारी। दोपहिया सवार वहीं गिर गया और गाड़ी दूर तक घसीटते गई। इसके बाद सेंटर प्वाइंट होटल के समीप कार ने जितेंद्र के चौपहिया वाहन क्र. एमएच-31/ईके-3939 को पीछे से टक्कर मारी। जोरदार आवाज हुई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
अर्जुन ने यहां भी वाहन नहीं रोका और मौके से फरार होते समय कार क्र. एमएच-49/जेड-8637 को टक्कर मारते हुए पंचशील चौक की ओर भाग निकले। कोराडी की ओर जाते समय अर्जुन ने मानकापुर टी-प्वाइंट पर एक कार को टक्कर मार दी। इस कार में 3 लोग सवार थे। तीनों ने उनका पीछा किया और मानकापुर पुल के समीप उन्हें रोक दिया। इसी दौरान भाजपा नेता पुत्र वहां से भाग निकले। अर्जुन और रोनित को तीनों युवकों ने पकड़ लिया। उन्हें कार में बैठाकर अपने साथ टिमकी ले गए। वहां दोनों के साथ जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सीताबर्डी पुलिस रामदासपेठ पहुंची।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
यह भी पढ़ें: जयंत पाटिल का शिंदे सरकार पर हमला, बोले- महाराष्ट्र को कर्ज में डूबाने का काम किया
वहीं, तहसील पुलिस ने टिमकी जाकर अर्जुन और रोनित को छुड़वाया। प्रकरण की जानकारी लेकर उन्हें सीताबर्डी पुलिस के हवाले किया गया। सीताबर्डी पुलिस ने अर्जुन और रोनित से पूछताछ की। सोमवार की सुबह नेता पुत्र की गाड़ी को क्रेन के जरिए जब्त कर थाने लाया गया। इस समय दोनों नंबर प्लेट निकालकर कार के भीतर रखा गया था।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सीएम फेस की घोषणा जरूरी, अपनी मांग पर अड़े उद्धव ठाकरे
पुलिस का कहना है कि अब तक हुई जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कार अर्जुन ही चला रहा था। अर्जुन और रोनित की मेडिकल जांच करवाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि दोनों ने शराब का सेवन किया था या नहीं। नेता पुत्र कार में सवार था यह तो स्पष्ट हो गया लेकिन चौथा युवक कौन था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस धरमपेठ, रामदासपेठ और मानकापुर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
Bjp leader son audi car hits 4 vehicles in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












