ढोंगी बाबाओं ने परिवार का लूटा, पूजा पाठ करने के बहाने उड़ा ले गए 170 ग्राम सोना
Fraud Monk: आत्मा का साया और हो रही परेशानी का हल निकालने के नाम पर ढोंगी बाबाओं ने एक परिवार को लूट लिया। पूजापाठ करने के बहाने 170 ग्राम सोना और चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए।
- Written By: आंचल लोखंडे
ढोंगी बाबाओं ने परिवार का लूटा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: ढोंगी बाबाओं ने अब अपना मोर्चा नागपुर की ओर बढ़ा दिया है। आमतौर ये ढोंगी बाबा ग्रामीन इलाके के लोगों को अपने जांल में फांसने है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आत्मा का साया और हो रही परेशानी का हल निकालने के नाम पर ढोंगी बाबाओं ने एक परिवार को लूट लिया। पूजापाठ करने के बहाने 170 ग्राम सोना और चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। यह मामला वाठोड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया। पुलिस ने बिडगांव निवासी जगदीश परसराम जामगड़े (60) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
कथित आरोपियों में पारसिवनी निवासी इंद्रपाल भोयर और विलास भोयर उर्फ उज्जैन वाले महाराज का समावेश है। जगदीश बिडगांव परिसर में ही खेती करते हैं। विगत 18 जुलाई को जगदीश घर के बाहर खड़े थे।इसी दौरान साधू के भेस में इंद्रपाल उनके पास आया। उसने जगदीश को मृत बेटे के बारे में कुछ बातें बताई। दूसरे बेटे को भी नशे की लत होने के बारे में जानकारी दी।
परेशानियां और दोष दूर करने का विश्वास दिलाया
इस वजह से जगदीश को उसपर विश्वास हो गया। जगदीश ने उसे घर के भीतर बुलाया। उनकी पत्नी ने इंद्रपाल को बुरे नींद न आने और रात बुरे सपने आने की जानकारी दी। इंद्रपाल ने सारी परेशानियां और दोष दूर करने का विश्वास दिलाकर अपना मोबाइल नंबर दिया। 20 जुलाई की दोपहर इंद्रपाल अपने साथ विलास भोयर उर्फ उज्जैन के महाराज के साथ उनके घर पर आया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
यह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
नागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
ये भी पढ़े: रवि राणा के समर्थक नीलेश भेंडे पर जानलेवा हमला, उधर महिला पुलिस अधिकारी की हत्या
170 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी
उसने सारी बाधाएं दूर करने के लिए जगदीश और उनकी पत्नी को घर के सारे जेवरात लाकर रखने को कहा। इसके बाद उसने मंत्र का जाप शुरु किया। भगवान के सामने अगरबत्ती लगाकर प्रार्थना करने को कहा। पति-पत्नी प्रार्थना में लीन हो गए। इसी दौरान दोनों आरोपी 170 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर भाग निकले।
धोखाधड़ी की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज
कुछ देर बाद जगदीश को ठगे जाने का एहसास हुआ। उन्होंने आरोपी इंद्रपाल को फोन कर अपने गहने लौटाने की विनंती की। पहले तो आरोपियों ने टालमटोल की और बाद में अपना फोन बंद कर दिया। परेशान होकर जगदीश ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
