नागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Nagpur Weather: नागपुर में तीन दिन की लगातार बारिश के बाद मौसम साफ होने से तापमान में 24 घंटे के भीतर 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर में थमी तेज बारिश (सोर्सः AI डिजाइन फोटो)
Nagpur Weather Monsoon: नागपुर शहर में लगातार तीन दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले दो-तीन दिनों से बारिश पूरी तरह थमी हुई है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही, जिससे उमस और गर्मी ने फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बारिश रुकने का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शनिवार को सुबह से ही शहर में बादलों का डेरा बना रहा। दोपहर के समय कुछ घंटों के लिए धूप निकली, जिससे गर्मी और उमस अचानक बढ़ गई। हालांकि शाम के समय ठंडी हवाएं चलीं और मौसम कुछ सुहावना महसूस हुआ, लेकिन बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद वर्षा नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
बारिश थमने के कारण दोपहर के समय लोगों को फिर से कूलर और पंखों का सहारा लेना पड़ा। लगातार बारिश के दौरान जहां मौसम ठंडा हो गया था, वहीं अब तापमान बढ़ने के साथ उमसभरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Maharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
महाराष्ट्र में मानसून का तांडव! पुणे, सातारा और कोंकण में रेड अलर्ट, अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी
24 घंटे में 5.4 डिग्री बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में केवल 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें:- Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
फिलहाल बारिश के आसार कमजोर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना कम है। यदि स्थानीय स्तर पर अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं तो कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि अगले कुछ दिनों तक उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।
