Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिता के जिंदा रहते उत्तराधिकारी नहीं खोजते, नवभारत पहुंचे CM फडणवीस ने मराठी PM के सवाल पर क्या कहा?

CM Devendra Fadnavis Visit in Navbharat: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नवभारत पहुंचे। यहां वे विशेष संपादक के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 11, 2025 | 11:30 AM

नवभारत में देवेंद्र फडणवीस

Follow Us
Close
Follow Us:

Navbharat Guest Editor: ‘नवभारत’ के 9 दशकों से ज्यादा के सफर में बुधवार का दिन अविस्मरणीय रहा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘नवभारत’ के अतिथि संपादक बने और गुरुवार के समूचे अंक का संपादन किया। ‘नवभारत’ न्यूज रूम में संपादकीय सहयोगियों के साथ दिन भर के कवरेज पर मंथन भी किया।

विशेष रूप से उन्होंने अपनी ही खबर को पूरी तरह एडिट करते हुए हेडिंग भी लगाई, संपादकीय सहयोगियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने सबसे प्रखर जवाब संभावित मराठी प्रधानमंत्री वाले सवाल पर दिया। उन्होंने कहा कि ‘बाप’ के रहते हुए उसके उत्तराधिकारी की खोज नहीं की जाती। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की एक महीने में मराठी पीएम वाली भविष्यवाणी पर उनकी यह प्रतिक्रिया थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में वैश्विक नेतृत्व प्राप्त हुआ है। 2029 में भी मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उनका स्टेमिना, उनका स्वास्थ्य बेहतर है। इस उम्र में भी 16 से 17 घंटे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कोई साहब बोले अच्छा नहीं लगता, मगर लोग यदि मुझे ‘देवाभाऊ’ कहते हैं तो इसमें मुझे अपनत्व की भावना महसूस होती है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन भी मुख्य रूप से साथ रहे।

आत्मनिर्भर भाजपा बनाएंगे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके बीच मतभेद की खबरों के बारे में सीएम फडणवीस ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। यह जरूर है कि उनका चेहरा गंभीर है। सरकार में सब कुछ ठीक है। हम आत्मनिर्भर भाजपा बनाने की ओर अग्रसर हैं।

बावजूद इसके 2029 में भी हम मित्र पक्षों के साथ मिलकर ही सरकार बनाएंगे, शिंदे गुट के 22 विधायकों के भाजपा में जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि 2029 तक कोई भी विधायक न भाजपा से जाएगा और न ही शिवसेना से आएगा।

पुणे घोटाले में किसी को नहीं बचा रहे

एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि पुणे के जमीन घोटाले का पता चलते ही सबसे पहले एफआईआर दर्ज की गई। इससे संबंधित अधिकारियों और खरीदारों पर कार्रवाई की है। इसके बाद हो रही जांच के बाद विस्तृत चार्जशीट बनाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी रहेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

बालासाहेब ठाकरे एकमात्र ब्रांड

सीएम ने कहा कि शिवसेना में यदि कोई ब्रांड था और है तो वे केवल बालासाहेब ठाकरे ही हैं, अन्य कोई ठाकरे नहीं। मुंबई मनपा चुनाव के मद्देनजर यदि उद्धव और राज ठाकरे एक हुए हैं तो खुशी की बात है, मगर इस एकजुटता से आगामी चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी अपनी राजनीतिक मजबूरी है। हाल के निकाय चुनाव में उन्होंने जितनी भी सभाएं की उनमें किसी भी विपक्षी नेता के खिलाफ नहीं बोला। विकास से संबंधित सकारात्मक बाते ही कीं।

केवल बांग्लादेशियों को ही पकड़ा

ममता बनर्जी का कहना है कि महाराष्ट्र में जबरन बंगाल के लोगों को बांग्लादेशी समझकर हिरासत में लिया जा रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वे ममता दीदी की इज्जत करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में विस्तार से की जा रही जांच के बाद ही बांग्लादेशियों को यहां से वहां भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।

नितेश राणे को समझाया

नितेश राणे के विवादास्पद बयान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने नितेश से बात कर उन्हें समझाया है कि संवैधानिक पद पर रहकर इस तरह के बयान नहीं दिए जाएं, उन्होंने कहा कि उनका अपना व्यक्तित्व है। वे यंग हैं। उन्हें अपनी स्टाइल बदलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें – Navbharat Research: डेयरिंग से डिलीवरी तक, CM फडणवीस के कामों पर 67% लोगों को भरोसा, जानें कारण

अनस्टॉपेबल महाराष्ट्र

सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र अनस्टॉपेबल प्रगति की ओर बढ रहा है। नागपुर से मुंबई तक समृद्धि मार्ग बन गया है। इसे गड़चिरोली तक ले जाया जाएगा। मेट्रो का राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। सरकार के कामकाज को संस्थागत बनाया जा रहा है ताकि कोई रहे न रहे, काम निरंतर चलता रहे, फडणवीस ने कहा कि कॉरपोरेट कंपनी की तरह सरकार की कार्यप्रणाली को आधुनिक तरीके से विकसित किया जा रहा है।

2030, 2035, 2047 तक राज्य का विजन तैयार किया गया है। राज्य में किसी भी प्रकार की आर्थिक दिक्कत नहीं है। कुछ योजनाओं के कारण बोझ जरूर बढ़ा है, मगर राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी है। इसे और मजबूत करने की दिशा में उपाययोजनाएं की जा रही हैं। सरकार की ओर से दी जानेवाली सभी सुविधाएं ऑनलाइन की जा रही हैं।

26 जनवरी से ‘वाट्सएप पर सरकार सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा। मूलभूत सुविधाओं के लिए महाराष्ट्र में 10 लाख करोड के प्रकल्प चल रहे हैं। 2 से 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट और शुरू किए जाने वाले हैं।

Fadanvis guest editor navbharat marathi pm statement modi 2029

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2025 | 07:31 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Nagpur

सम्बंधित ख़बरें

1

Pune में 600 कचरा प्रसंस्करण संयंत्र बंद, PMC ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए

2

Mumbai Weather Update : सुहानी सुबह लेकिन खराब AQI, जानिए कैसा रहने वाला है गुरुवार का मौसम

3

Navi Mumbai Airport के लिए मिलेगी हाई-टेक मेट्रो कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेंगी इंटरनेशनल सुविधा

4

यवतमाल: रबी सीजन को सिर्फ 13% लोन, किसानों तक पहुंचने में बैंक नाकाम! सिस्टम पर उठे सवाल, देखें list

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.