Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में उद्यमी दंपति से 30.62 लाख की धोखाधड़ी, व्यवसाय से अच्छे मुनाफे का लालच

दवा के लिए जरूरी केमिकल का निर्यात कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक उद्यमी दंपति से 30.62 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिट्टीखदान निवासी पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे भारत और भारत के बाहर सॉफ्टवेयर से संबंधित उत्पादों के निर्यात का व्यवसाय करती हैं। उनके पति उनकी कंपनी में संचालक हैं।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 07, 2024 | 01:14 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. दवा के लिए जरूरी केमिकल का निर्यात कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक उद्यमी दंपति से 30.62 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिट्टीखदान निवासी पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे भारत और भारत के बाहर सॉफ्टवेयर से संबंधित उत्पादों के निर्यात का व्यवसाय करती हैं। उनके पति उनकी कंपनी में संचालक हैं।

फरवरी 2024 में पीड़िता के पति फेसबुक के जरिए स्टेला माइकल नाम की महिला के संपर्क में आए। मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान करने के बाद वे वाट्सएप पर बात करने लगे। स्टेला ने उन्हें बताया कि वह ब्रिटेन में रहती है और एक कैंसर दवा कंपनी के लिए काम करती है। उसने दिखावा किया कि उसकी कंपनी को दवा के लिए एक खास रसायन की जरूरत है और भारत में उसकी कीमत 75,000 रुपये प्रति लीटर है, जबकि उसकी कंपनी वही रसायन 5,500 डॉलर प्रति लीटर के हिसाब से खरीद रही है।

लाइसेंस होने के चलते मान गए

उक्त महिला ने उन्हें झांसा दिया कि यदि वे साथ व्यापार करते हैं तो जो लाभ होगा वह 60-40 प्रतिशत के अनुपात में साझा कर सकते हैं। पीड़ित दंपति के पास आयात-निर्यात का लाइसेंस था तो वह सौदे के लिए तैयार हो गए। उक्त केमिकल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित शर्मा इंटरप्राइजेज कंपनी से लेने के लिए कहा गया। पहले केवल 1 लीटर सैंपल भेजने को कहा। इसके बाद 100 लीटर खरीदी का मेल भेजा गया। लोन से रकम लेकर पीड़ित दंपति ने केमिकल सप्लाई करने वाली कंपनी को 20 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद 10 लाख रुपए कंपनी को दिए। कंपनी अलग-अलग कारण बताकर दंपति से पैसे की मांग कर रही थी। अधिक पैसे भेजना संभव नहीं था, इसलिए पीड़ित ने सौदा रद्द कर दिया और पूरी रकम वापस मांगी।

सम्बंधित ख़बरें

वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी! नागपुर स्टेशन पर 5.16 लाख का माल जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल MH 40 में क्राइम ब्रांच का छापा, पंजाब और यूपी की 3 लड़कियां रेस्क्यू

Nagpur News: नंदनवन में हाई-वोल्टेज ड्रामा! कैफे में पेट्रोल डालकर लगाई आग, भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात

चोर है या रॉकस्टार? 50 हजार के जूते और फाइव स्टार होटल में ऐश; नागपुर पुलिस अब लगाएगी मकोका!

यह भी पढ़ें: नागपुर में फार्मासिस्ट ने अवसाद में की आत्महत्या, होटल के रूम में गटका जहर

कस्टम अधिकारियों का बनाया बहाना

इसके साथ ही दम्पति ने स्टेला माइकल को इसकी जानकारी दी। उसने नागपुर आकर सौदा पूरा करने का झांसा दिया। 5 सितंबर को स्टेला ने पीड़ित दंपति को फोन किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने का बहाना बनाया। जमानत के लिए 65,000 रुपये की मांग की। इस तरह पीड़ित दंपति को 12 फरवरी से 5 सितंबर के बीच कुल 30.62 लाख रुपये का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर दंपति ने साइबर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें: नागपुर में पत्नी को गाली दी तो छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Entrepreneur couple cheated of rs 30 62 lakh in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 11:59 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.