Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता

Nagpur Edible Oil Prices: नागपुर में खाद्य तेलों की कीमतों में 3 से 4 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन, पामोलिन, राइस और सरसों तेल महंगे होने से घर का बजट बिगड़ने लगा है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 17, 2026 | 09:40 AM

नागपुर खाद्य तेल महंगा,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Cooking Oil Price Hike: नागपुर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और दूध के बाद अब आम आदमी को खाद्य तेलों ने भी अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। सोयाबीन, राइस, पामोलिन, मूंगफली के साथ ही सरसों तेल की कीमतों में भी 3 से 4 रुपये प्रतिकिलो में वृद्धि हो गई है। पहले ही महंगाई डायन के चलते घर का बजट पटरी से उतर गया था।

अब ऊपर से खाद्य तेलों ने गृहणियों की और अधिक चिंता बढ़ा दी है। आये दिन वस्तुओं की कीमतों में आ रही उछाल से परेशानी बढ़ती जा रही है। इसमें सबसे अधिक आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। इससे उनका घर चलना तक मुश्किल होता जा रहा है। शादियों सीजन में इस तरह से बढ़ती महंगाई लोगों के खर्चे को काफी अधिक बढ़ा दिया है।

और अधिक सुलग सकती हैं कीमतें

तेल व्यापारी अनिल अग्रवाल के अनुसार अभी तो आयात शुल्क की खाली चर्चा भर से तेलों की कीमतों में 3 से 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले कुछ दिनों में इसकी कीमतें और अधिक सुलग सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में डिजिटल माध्यम से घर-घर जनगणना शुरू; नागरिकों से पूछे जाएंगे 34 सवाल, दस्तावेज दिखाना जरूरी नहीं

महाआवास अभियान में अकोला चमका; राज्यस्तर पर मिले तीन पुरस्कार, पातुर तालुका को मिला पूरे सूबे में प्रथम स्थान

नागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर

गोंदिया के 46 हजार किसानों का 289 करोड़ का कर्ज होगा माफ; प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया, केवाईसी कराना अनिवार्य

जिस सोयाबीन तेल का भाव 165 रुपये प्रतिकिलो और टीन में 2,500 रुपये प्रति 15 किलो चल रहा था, वह अब बढ़कर सीधे 168 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। इसी तरह राइस ब्रान तेल व पामोलिन तेल भी 168 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गया है। इन तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मूंगफली, सरसों और सनफ्लावर की कीमतों में भी उछाल आया। दिन प्रति दिन बढ़ती महंगाई के बोझ तले आम आदमी दबता जा रहा है।

होटल वालों का व्यवसाय भी चौपट

इस महंगाई से बड़े लोगों पर तो कोई असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर टूट रही है। सरकार को आम आदमी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यदि इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं, तो आने वाला समय काफी अधिक कठिन हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर

वहीं कमर्शियल सिलेंडर के साथ तेल महंगा होने से होटल वालों का व्यवसाय भी चौपट होता जा रहा है। इस तेजी के चक्कर में कई छोटे-बड़े होटल्स और ढाबे बंद हो चुके हैं। इससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

तेल की कीमतों पर एक नजर

क्रमांक तेल रुपये प्रति किलो (₹) रुपये प्रति टिन (₹)
1 सोयाबीन 168 2,550
2 राइस 168 2,500
3 पामोलिन 168 2,500
4 मूंगफली 204 2,850
5 सरसों 200 2,700
6 सनफ्लावर 200 2,700

Edible oil price hike soyabean palmolein mustard oil inflation nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 09:40 AM

Topics:  

  • edible oil price
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.