Duleep Trophy: विदर्भ के 5 सितारे चमकने को तैयार, आज से सेमी फाइनल की शुरुआत, अब असली परीक्षा का समय
Duleep Trophy Tournament: आज से दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का आगाज होने जा रहा है। इस बार सेमीफाइनल में विदर्भ के 5 खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलने वाला है।
- Written By: प्रिया जैस
विदर्भ के 5 खिलाड़ी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Duleep Trophy Semi-Final: दलीप ट्रॉफी का रोमांचक सेमीफाइनल आज से बेंगलुरु में शुरू होगा जहां वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला खास इसलिए है, क्योंकि इसमें विदर्भ के 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं – हर्ष दुबे, दानिश मालेवार, यश राठौड़, आदित्य ठाकरे और अक्षय वाडकर। इन खिलाड़ियों के लिए यह मैच केवल जोनल स्तर का टूर्नामेंट नहीं बल्कि भारतीय टीम में जगह बनाने की सुनहरी सीढ़ी है।
दोनों टीमों के कप्तान शार्दुल ठाकुर (वेस्ट) और रजत पाटीदार (सेंट्रल) अपने-अपने जोश से भरे दिग्गजों की अगुवाई करेंगे। सेमीफाइनल सेंट्रल जोन के साथ विदर्भ के खिलाड़ियों के लिए असली परीक्षा भी साबित होने वाला है क्योंकि वेस्ट जोन के साथ भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व करने वाले बड़े नाम शामिल हैं।
मुकाबला रोमांचक होने के साथ कड़ा होने की पूरी उम्मीद है। अक्षय वाडकर बुधवार सुबह टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्हें कप्तान व विकेटकीपर ध्रुव जुरैल और दूसरे विकेटकीपर आर्यन जुयल के बीमार होने के बाद टीम में स्थान मिला है। उम्मीद है अंतिम 11 में उन्हें जगह मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
धर्मशाला में गुजरात-बेंगलुरु को हार का डर, इतिहास गवाह है, जिसने जीता क्वालीफायर-1 उसी की हुई IPL ट्रॉफी!
मुकाबले की प्रमुख झलकियां
विदर्भ का दांव
- विदर्भ के खिलाड़ी इस मैच में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं की नजर आना चाहते हैं।
- रणजी चैम्पियन विदर्भ से हाल में ही कई खिलाड़ी चमके हैं, अब मौका दलीप ट्रॉफी का है।
वेस्ट जोन की ताकत
- कप्तान शार्दुल ठाकुर के साथ यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बड़े नाम टीम को मजबूती दे रहे हैं।
- ऑलराउंड बैलेंस और अनुभव वेस्ट जोन को बड़ा दावेदार बनाता है।
सेंट्रल जोन की चुनौती
- कप्तान रजत पाटीदार, शुभम शर्मा, दीपक चाहर और खलील अहमद जैसे दमदार खिलाड़ी टीम का मनोबल बढ़ाते हैं।
- विदर्भ के युवा चेहरों के साथ यह टीम बेहद संतुलित दिखाई दे रही है।
विदर्भ के खिलाड़ियों पर नजर
- हर्ष दुबे की फिरकी और आदित्य ठाकरे की गति सेंट्रल जोन को धार देती है।
- यश राठौड़ और दानिश मालेवार से उम्मीद है कि वे बल्लेबाजी में कमाल करेंगे।
- कप्तानी का अनुभव और स्थिरता देने वाले अक्षय वाडकर टीम की धुरी साबित हो सकते हैं।
सेमीफाइनल का रोमांच
- दोनों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं।
- यह मुकाबला चयनकर्ताओं की कसौटी भी बनेगा, खासकर उन युवा चेहरों के लिए जो इंडिया ‘ए’ या राष्ट्रीय टीम की दहलीज पर हैं।
वेस्ट जोन की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आर्य देसाई, हरविक देसाई, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, ऋतुराज गायकवाड, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवले, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धर्मेंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, अरजान नागवासवाला।
सेंट्रल जोन की टीम
रजत पाटीदार (कप्तान ), आर्यन जुयाल, दानेश मालेवार, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, वाई शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद, अक्षय वाडकर।
यह भी पढ़ें – Duleep Trophy: विदर्भ के कप्तान को बुलावा, सेमीफाइनल के लिए हुआ सिलेक्शन, आज पहुंचेंगे बेंगलुरु
विदर्भ के 5 सितारों का प्रोफाइल बॉक्स
1. हर्ष दुबे (लेफ्ट-आर्म स्पिनर, ऑलराउंडर)
- रणजी 2024–25 में 69 विकेट, रणजी इतिहास के टॉप विकेट-टेकर।
- करियर औसत 19.98 से विकेट झटके।
- निचले क्रम में अहम रन भी जोड़े।
2. दानिश मालेवार (टॉप ऑर्डर बल्लेबाज)
- रणजी फाइनल 2024-25: 153 और 73 रन की पारियां।
- दलीप ट्रॉफी डेब्यू मैच में 203 रन बनाकर चर्चा बटोरी।
- भरोसेमंद और लंबे शॉट खेलने वाले बल्लेबाज।
3. यश राठौड़ (बल्लेबाज)
- रणजी 2024-25: 960 रन, सीजन के टॉप स्कोरर।
- औसत 45+ से रन, क्लासिक तकनीक के धनी।
- मध्यक्रम में टीम की रीढ़।
4. आदित्य ठाकरे (तेज गेंदबाज)
- रणजी 2024-25 : 8 मैचों में 28 विकेट, औसत 19.85
- यॉर्कर और बाउंसर से बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर।
- सेंट्रल जोन के स्ट्राइक बॉलर।
5. अक्षय वाडकर (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
- प्रथम श्रेणी : 61 मैच, 3,865 रन, औसत 48.92
- 11 शतक (146 रन नाबाद)
- विकेटकीपिंग में 137 कैच और 23 स्टम्पिंग।
- विदर्भ रणजी टीम के भरोसेमंद कप्तान भी रहे।
