Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर रेलवे नोटिस के बीच खुशखबरी, संघर्ष लाया रंग, डोबी नगर के प्रभावित 160 परिवारों को मिलेगा आवास

Nagpur Dobi Nagar Rehabilitation: मोमिनपुरा के डोबी नगर में रेलवे बेदखली नोटिस से प्रभावित 160 परिवारों के पुनर्वास का रास्ता साफ हो गया है। सभी पात्र परिवारों को फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 06, 2026 | 12:38 PM

डोबी नगर पुनर्वास, मोमिनपुरा, रेलवे बेदखली नोटिस, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Railway Eviction Notice: नागपुर मोमिनपुरा स्थित डोबी नगर बस्ती के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। रेलवे द्वारा जारी बेदखली नोटिसों के बाद बेघर होने की कगार पर खड़े 160 परिवारों को अब फ्लैट दिए जाएंगे। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें इन परिवारों के पुनर्वास का बड़ा निर्णय लिया गया। विधायक विकास ठाकरे और नगरसेवक वसीम खान के संघर्ष के बाद बस्तीवासियों को यह बड़ी सफलता मिली।

बैठक के दौरान विधायक विकास ठाकरे और नगरसेवक वसीम खान ने बस्तीवासियों की भावनाओं और उनकी चिंताओं को पालक मंत्री के समक्ष रखा। अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि डोबी नगर के नागरिक क्षेत्र खाली करने को तैयार हैं, उससे पहले सभी प्रभावित परिवारों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

पालक मंत्री ने एनआईटी और रेलवे को दिए निर्देश

जनप्रतिनिधियों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रन्यास सभापति को प्रभावित परिवारों के लिए लगभग 160 फ्लैटों की व्यवस्था करने के तत्काल निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे के डीआरएम को यह निर्देशित किया कि जिन परिवारों को रेलवे की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी संपूर्ण सूची एनआईटी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुनर्वास की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में 25 जून को 5000 स्थानों पर 5 लाख लोग लेंगे नशा मुक्ति की शपथ, CM फडणवीस करेंगे अभियान का उद्घाटन

नागपुर के सतरंजीपुरा जोन में भारी हंगामा: स्लम धारकों को नोटिस मिलने पर भड़के लोग, सहायक आयुक्त का घेराव

एकनाथ शिंदे पर पैरोडी बनाना कुणाल कामरा को पड़ेगा भारी? विशेषाधिकार हनन मामले में 16 जून को आएगा बड़ा फैसला

मुंबई में विरोध के बावजूद बिना टेंडर बाहरी एजेंसियों पर 3 करोड़ खर्च करेगी BMC, स्थायी समिति ने दी मंजूरी

जल्द तय होगी आवंटन की रूपरेखा

पुनर्वास प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए आगामी मंगलवार को पार्षदों की एनआईटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पुनर्वास से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा पालक मंत्री बावनकुले ने यह भी तय किया है कि आगामी शनिवार को एक अंतिम समीक्षा बैठक आयोजित कर आवास आवंटन (वाटप) और पुनर्वास की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-नागपुर के सतरंजीपुरा जोन में भारी हंगामा: स्लम धारकों को नोटिस मिलने पर भड़के लोग, सहायक आयुक्त का घेराव

बिना पुनर्वास कोई बेघर नहीं होगा

वसीम खान मनपा की स्थायी समिति के सदस्य और प्रभाग-8 के नगरसेवक वसीम खान ने इस निर्णय पर कहा कि डोबी नगर बस्ती के प्रत्येक परिवार को न्याय मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक किसी भी परिवार को बेघर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने इस सकारात्मक सहयोग और फैसले के लिए पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक विकास ठाकरे, रेलवे प्रशासन और एनआईटी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Dobi nagar residents to be rehabilitated before nagpur railway eviction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 12:38 PM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur railway
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.