Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें PM मोदी, शिवसेना UBT प्रवक्ता आनंद दुबे का कड़ा हमला

Anand Dubey On PM Modi: NEET विवाद पर शिवसेना UBT प्रवक्ता आनंद दुबे का PM मोदी पर तीखा हमला। कहा- 20 दिन बाद सोशल मीडिया पोस्ट करने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:18 PM

नरेंद्र माेदी और आनेद दुबे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Anand Dubey Demands Dharmendra Pradhan Resignation: शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

इसके साथ ही आनंद दुबे ने पीएम मोदी के नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन पर अभिनेता सलमान खान के बयान पर भी टिप्‍पणी की।

मुलाकात के पीछे कई अहम मुद्दे

शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने से कहा कि शरद पवार ने बयान जारी कर स्‍पष्‍ट किया है कि उन्‍होंने पीएम मोदी से कुछ विशेष मुद्दों को लेकर मुलाकात की है। इन मुद्दों में छात्रों के प्रदर्शन, महाराष्‍ट्र किसानों से संबंधित विषय जैसे कई मामले थे। शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी आपस में गुरु-शिष्‍य का रिश्‍ता भी बताते हैं। हालांकि, राजनीति किस करवट जाएगी, यह किसी को नहीं पता है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: चरणसेवा ने लाखों वारकरियों के स्वास्थ्य की संभाली जिम्मेदारी, 4.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला लाभ

हर बात में राहुल गांधी का नाम लेना बंद करे…कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल

आषाढ़ी वारी में विठ्ठलमय हुए CM फडणवीस, वारकरियों संग हुए मगन, 8 तस्वीरों में देखें भक्ति और श्रद्धा का सफर

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें PM मोदी

आनंद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के एक सर्वोच्‍च पद पर आसीन हैं। अगर आपके देश के नौनिहाल बच्‍चे किसी विषय को लेकर परेशान हैं और आप से कुछ मांग कर रहे हैं तो ऐसे में आप 20 दिन बाद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हैं। पोस्ट करने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्‍तीफा क्‍यों नहीं लेते। सदन चार दिनों से चल नहीं पा रहा है, देश का करोड़ों रुपया बेकार हो रहा है, कितने दिन और इसको खीचेंगे?

उन्‍होंने कहा कि पहले दिन ही छात्रों से बात हो जानी चाहिए थी। हर विवाद का समाधान संवाद होता है। आइए, संवाद कीजिए और विषय को समाप्‍त कीजिए।

यह भी पढ़ें: बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ

छात्रों पर लाठीचार्ज चिंताजनक

आनंद दुबे ने कहा, चाहे सलमान खान हों, कोई मशहूर क्रिकेटर, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता या अभिनेता, जो कुछ भी हुआ, उससे हर कोई दुखी है। छात्रों पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया, उससे काफी चिंता पैदा हुई है। कहा जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व छात्रों की भीड़ में घुस गए थे। यह पुलिस की नाकामी को दिखाता है क्योंकि वे उनकी पहचान नहीं कर पाए और न ही उन्हें रोक पाए। चाहे सलमान खान हों या कोई और सेलिब्रिटी, हर कोई परेशान है क्योंकि यह देश हम सभी का है।

Anand dubey demands dharmendra pradhan resignation over neet issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:18 PM

Topics:  

  • Anand Dubey
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.