महाराष्ट्र के किसानों की दिवाली रहेगी काली, पंचनामा अधूरा, त्योहार से पहले नहीं मिलेगी मदद!
Nagpur News: राज्य सरकार ने अतिवृष्टि व बाढ़ से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद की घोषणा तो की है लेकिन उन्हें दिवाली से पहले मदद मिलेगी, इस पर संदेह जताया जा रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
किसानों को राहत नहीं (फाइल फोटो)
Maharashtra Government: नागपुर जिले में भारी वर्षा के कारण अब तक खेतों में हुए नुकसान का पंचनामा पूर्ण नहीं हो पाया है। सूत्र बताते हैं कि 7-7 दिन और लगेंगे। 10 दिनों बाद दिवाली है। 3 हेक्टेयर को ध्यान में रखते हुए पंचनामा कर मदद का प्रस्ताव तैयार करना है जिसके चलते कुछ जगहों पर नये सिरे से पंचनामा करना पड़ेगा। प्रस्ताव जाने के बाद ही मदद मिल पाएगी।
ऐसे में समझा जा रहा है कि किसानों की दिवाली काली ही रहने वाली है क्योंकि मदद राशि दिवाली के बाद ही मिल पाएगी। हालांकि सरकार ने दिवाली के पूर्व किसानों को मदद का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर फसल की कटाई के बाद ही यह सुनिश्चित होगा की उत्पादन कितना हुआ है और तभी फसल बीमा की मदद मिल पाएगी। सोयाबीन की कटाई दिवाली के बाद होगी, तुअर तो नये वर्ष में निकलेगा। मतलब बीमा की रकम नये वर्ष में ही मिल पाएगी।
76,000 किसानों ने करवाया बीमा
जिले में 76,681 किसानों ने फसल बीमा करवाया है। इसके लिए किसानों ने 5.21 करोड़ रुपये जमा किए जिसके लिए बीमित रकम 443.76 करोड़ रुपये है। सर्वाधिक 28,988 किसानों ने सोयाबीन के लिए फसल बीमा किया है। कपास के लिए 25,942, धान के लिए 14,097 और तुअर के लिए 7,391 किसानों ने बीमा करवाया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर की अवधि बढ़ी, अब 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक लगेंगे शिविर
FDA की राज्य भर में ताबड़तोड़ 28 छापेमारी, तुकाराम मुंढे ने मिलावटखोरों की तोड़ी कमर; 21 गिरफ्तार
मुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा
पुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
यह भी पढ़ें – सीएम के देखकर लौटते ही मासूम की गई जान, बच्चों की मौतों पर CM मोहन यादव ने पल्ला झाड़ा
सोयाबीन पर येलो मोजेक
सोयाबीन की फसल को येलो मोजेक कीट से नुकसान हुआ है जिसके चलते बहुत की कम उत्पादन होने का अनुमान है। इसके पूर्व येलो मोजेक से जब नुकसान हुआ था तब जिलाधिकारी ने सोयाबीन अधिसूचित कर 25 फीसदी तत्काल मदद देने का आदेश दिया था। इस बार भी उसी तर्ज पर आदेश जारी करने की जरूरत व्यक्त की जा रही है।
