Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर की अवधि बढ़ी, अब 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक लगेंगे शिविर

Maharashtra Revenue: आषाढ़ी वारी (यात्रा) को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 'छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर' की अवधि बढ़ाकर 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक कर दी।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 13, 2026 | 08:59 PM

छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Revenue Scheme: आषाढ़ी वारी (यात्रा) को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ‘छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर’ अभियान की अवधि बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की कि अब यह अभियान 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेगा, ताकि राज्य के नागरिक और जनप्रतिनिधि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें।

हर विधानसभा क्षेत्र में शिविर

इसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र अपनी सुविधा के अनुसार इन 11 दिनों में किसी भी एक दिन इस भव्य शिविर का आयोजन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार की जयंती के अवसर पर यह समाधान शिविर आयोजित किए जाने थे। पहले हर विधानसभा क्षेत्र में 22, 25 या 26 जुलाई को शिविर तय किए गए थे।

आषाढ़ी वारी के कारण बढ़ी शिविर की अवधि

आषाढ़ी एकादशी 25 जुलाई को होने के कारण महाराष्ट्र के लाखों वारकरी, नागरिक और जनप्रतिनिधि पंढरपुर वारी में शामिल होंगे। ऐसे में कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से समाधान शिविर की तिथियों में बदलाव की मांग की थी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें।

सम्बंधित ख़बरें

FDA की राज्य भर में ताबड़तोड़ 28 छापेमारी, तुकाराम मुंढे ने मिलावटखोरों की तोड़ी कमर; 21 गिरफ्तार

मुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा

पुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी

स्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत

मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने ‘छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर’ की अवधि बढ़ा दी। अब यह अभियान 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिससे सभी विधानसभा क्षेत्रों को अपनी सुविधा के अनुसार शिविर आयोजित करने का अवसर मिलेगा और नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ेः- मुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा

अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व विभाग की योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक, खासकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। राजस्व विभाग को अधिक जनोन्मुख, पारदर्शी और तेज बनाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नागरिकों के राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निपटारा।

विभिन्न प्रमाणपत्र और सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर, सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और काम समय पर होंगे।

Maharashtra revenue scheme chhatrapati shivaji maharajswa samadhan shivir extended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 08:59 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.