पुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Pune Warkari Accident: पुणे के जेऊरी टोल प्लाजा के पास आषाढ़ी वारी में एक बेकाबू ट्रक के घुसने से तीन महिला वारकरियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के लिए मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं।
- Written By: गोरक्ष पोफली
आषाढ़ी वारी के दौरान हादसा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Jeuri Accident Three Warkari Died: आषाढ़ी वारी के दौरान सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जेऊरी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक वारी जुलूस में घुस गया। इस हादसे में तीन वारकरियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबिटकर ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, जिला सर्जन डॉ. नितिन देवमाने, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामचंद्र हनकरे, ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप सालवे और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
सांगली जिले की तीन महिला वारकरियों ने गंवाई जान
घायल वारकरियों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के अनुसार, सभी घायल वारकरियों का इलाज महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त किया जा रहा है। हादसे में सांगली जिले की दिंडी में शामिल राजश्री शंकर भोसले (62 वर्ष, निवासी दिग्रज), माधवी राजाराम सरवदे (55 वर्ष, निवासी मालगांव) और नंदा पवार (52 वर्ष, निवासी दिग्रज) की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा
स्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
महायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
छत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई, तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में 2.93 करोड़ का संदिग्ध तेल जब्त
मृतकों के शव पैतृक गांव भेजने की तैयारी
मृतक वारकरियों का पोस्टमार्टम तुरंत जेऊरी ग्रामीण अस्पताल में कराया जा रहा है। सरकार की ओर से शवों को पैतृक गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। हादसे में घायल गीताबाई शेलार (70), शैलजा दिनकर जगताप (60) और मंगल विलास पाटिल (70) सहित अन्य वारकरियों का इलाज जेऊरी ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा, सात गंभीर रूप से घायल वारकरियों को जेऊरी के आनंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए ससून सर्वोपचार अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
जन आरोग्य योजना से मिल रही चिकित्सा सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी घायल वारकरियों का इलाज महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त किया जा रहा है। उन्हें जरूरी दवाएं, जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबिटकर ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग हर वारकरी की सेवा के लिए तैयार है। वारी के दौरान किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की पूरी व्यवस्था तुरंत मदद के लिए उपलब्ध रहेगी।
