Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: धंतोली जोन में भाजपा को करारा झटका, 12 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Dhantoli Zone Election: धंतोली जोन में नागपुर महानगरपालिका चुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका लगा, जहां कांग्रेस ने 12 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत वापसी दिखाई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 16, 2026 | 08:22 PM

Dhantoli Zone Election:धंतोली जोन में नागपुर महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Election Results: धंतोली जोन के अंतर्गत आने वाले प्रभाग 17, 33 और 35 में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने यहां बढ़त बनाते हुए कुल 12 में से 5 सीटों पर कब्जा जमाया। विशेष रूप से प्रभाग 17 में परिणाम बिल्कुल विपरीत रहे। वर्ष 2017 के चुनाव में जहां भाजपा ने इस प्रभाग में 3 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार पार्टी को 3 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज साबले ही इस चुनाव में भाजपा के एकमात्र विजयी उम्मीदवार साबित हुए, जबकि अन्य तीन भाजपा उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

प्रभाग 33 में भी भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ। यहां कांग्रेस की शीला तराले की जीत भाजपा उम्मीदवार विशाखा बांते के लिए बड़ा झटका साबित हुई। बांते की हार को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण नुकसान माना जा रहा है। वहीं प्रभाग 35 में पहले से ही भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी और परिणाम भी उसी अनुरूप आए। भाजपा यहां चारों सीटें जीतने में सफल रही।

प्रभाग 17 में विपरीत परिणाम से भाजपा में खलबली

प्रभाग 17 में अप्रत्याशित परिणामों से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। गट-ड में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज साबले और कांग्रेस के पूर्व पार्षद योगेश तिवारी के बीच सीधी टक्कर रही। इस मुकाबले में साबले ने 13,096 मत प्राप्त कर तिवारी (10,283 मत) को पराजित किया। बसपा के अनिकेत कुत्तरमारे को 5,677 मत मिले, जबकि 494 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Mayor: बीजेपी या शिवसेना, मुंबई पर होगा किसका राज? मेयर पद के लिए इस पार्टी ने ठोका दावा

नागपुर मनपा चुनाव: लकड़गंज जोन के चार प्रभागों में BJP की बड़ी जीत

Nagpur News: डीन कार्यालय के सामने आंदोलन, मेडिकल वर्ग-4 भर्ती में भेदभाव का आरोप

उल्हासनगर मनपा चुनाव: भाजपा और शिवसेना (टीओके-साईं गठबंधन) के बीच कांटे की टक्कर

गट-अ में कांग्रेस की सुजाता कोंबाड़े ने 11,893 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि भाजपा की श्रद्धा चुटेले को 10,670 मत मिले। चुनाव प्रचार के दौरान श्रद्धा के पति विजय चुटेले को लेकर मतदाताओं में नाराजगी देखी गई। वंचित बहुजन आघाड़ी की सत्यभामा लोखंडे को 4,259 मत मिले और 961 मत नोटा को पड़े।

966 वोट नोटा को

गट-ब में कांग्रेस ने नए चेहरे सुहास नानवटकर को उतारा, जिन्होंने 10,763 मतों के साथ जीत दर्ज की। भाजपा के प्रमोद चिखले को 9,975 और बसपा के शेखर कुकड़े को 4,537 मत मिले। यहां 612 मतदाताओं ने नोटा चुना। गट-क में कांग्रेस की कांचन चव्हाण 12,052 मतों के साथ विजयी रहीं। भाजपा की सविता धरमारे को 11,380 और बसपा की शेफाली डोंगरे को 5,626 मत मिले। यहां 966 वोट नोटा को पड़े।

प्रभाग 33 में गावंडे और चौधरी का दबदबा

प्रभाग 33 के गट-ब में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज गावंडे की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। हालांकि भाजपा ने गट-अ से अंकित चौधरी को मैदान में उतारकर बड़ा उलटफेर किया। अंकित चौधरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मच्छिंद्र सावले को हराते हुए 14,468 मत हासिल किए, जबकि सावले को 10,982 मत मिले। स्वतंत्र उम्मीदवार अजय डांगे को 2,781 मत मिले और 686 मतदाताओं ने नोटा चुना।

ये भी पढ़े: ‘उद्धवजी आणि पेंग्विन ला…’, चेहरे पर हंसी और 22 सेकंड का Video, नितेश राणे ने ठाकरे का ऐसे उड़ाया मजाक

भारती बुंदे 14,844 मतों के साथ विजयी

गट-ब में गावंडे ने 18,626 मतों के साथ जीत दर्ज की। भाजपा के आकाश भेदे को 12,298 और बसपा की वनिता मून को 2,751 मत मिले। गट-क में कांग्रेस की शीला तराले ने मात्र 64 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 14,597 मत मिले, जबकि भाजपा की विशाखा बांते को 14,523 मत मिले।
गट-ड में भाजपा की भारती बुंदे 14,844 मतों के साथ विजयी रहीं।

प्रभाग 35 में संदीप गवई का जलवा

प्रभाग 35 में भाजपा की जीत का श्रेय पूर्व पार्षद संदीप गवई को दिया जा रहा है, जो महापौर पद की दौड़ में भी सबसे आगे माने जा रहे हैं। गट-अ में गवई ने 16,093 मत प्राप्त कर कांग्रेस के गौतम गाणार (11,417 मत) को हराया।गट-ब में भाजपा की पूजा भूगांवकर, गट-क में विशाखा मोहोड़ और गट-ड में रमेश भंडारी ने जीत दर्ज की। इस तरह भाजपा ने प्रभाग 35 में चारों सीटों पर कब्जा जमाया।

Dhantoli zone nagpur municipal election bjp setback congress gains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 08:22 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.