- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Devotees Devotion Got Coolness Of Love Cooling System Installed In Tekdi Ganesh Temple Nagpur
Nagpur News: भक्तों की श्रद्धा को मिली प्यार भरी ठंडक, टेकड़ी गणेश मंदिर में लगा ‘कूलिंग सिस्टम’
चिलचिलाती गर्मी में भक्तों की आस्था को ठंडी छांव देने के लिए नागपुर के प्रसिद्ध गणेश टेकड़ी मंदिर प्रशासन ने अनोखी पहल की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में शीतल टेंट, पानी के स्टेशन, पंखे और स्प्रिंकलर लगाए है।
- Written By: आंचल लोखंडे

आस्था भी महकेगी और बाप्पा भी रहेंगे ठंडे! (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: चिलचिलाती गर्मी में भक्तों की आस्था को ठंडी छांव देने के लिए नागपुर के प्रसिद्ध गणेश टेकड़ी मंदिर प्रशासन ने अनोखी पहल की है। भगवान गणेश की स्वयंभू प्रतिमा वाले इस ऐतिहासिक मंदिर में गर्मी से राहत देने के लिए पूरे परिसर को ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ बना दिया गया है।
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में शीतल टेंट, पानी के स्टेशन, पंखे और स्प्रिंकलर लगाए हैं। साथ ही, स्वयंसेवक बुजुर्गों और अन्य भक्तों की सहायता कर रहे हैं, ताकि किसी को गर्मी से परेशानी न हो। 350 साल पुराना यह मंदिर नागपुर की सिताबर्डी टेकड़ी पर स्थित है। मराठा-अंग्रेज युद्ध (1818) के दौरान खुदाई में गणेश प्रतिमा पिंपल के पेड़ के नीचे से प्रकट हुई थी। तब से यह स्थान श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
आस्था और आराम का संगम
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर में छांव के लिए तंबू, पेयजल स्टेशन्स, स्प्रिंकलर और बड़े-बड़े पंखे लगाए गए हैं। प्रवेश द्वार पर लगाए गए स्प्रिंकलर श्रद्धालुओं को ताजगी का अनुभव देते हैं। स्वयंसेवक वृद्ध व अन्य लोगों को गर्मी से राहत देने में सहायता कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दर्दनाक हादसा: खेल-खेल में चली गई बच्चे की जान, पानी समझकर 2 साल के मासूम ने पी लिया टरपेंटाइन
Nagpur: कन्हान नदी के लिए उठी आवाज, मौदा में संरक्षण दीवार और चौपाटी निर्माण को जनसमर्थन
Nagpur: खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Nagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सुविधा और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग
इससे पहले भी सर्दियों में नागपुर के एक मंदिर में भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए गए थे और गर्भगृह में हीटर लगाया गया था, जो चर्चा का विषय बना था। स्थानीय लोग इस ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल’ पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह कदम साबित करता है कि मंदिर न केवल आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि आमजन की सुविधा और स्वास्थ्य के प्रति भी उतना ही सजग है।
Devotees devotion got coolness of love cooling system installed in tekdi ganesh temple nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 10 वी में 73.42% बच्चे पास, बेटियां फिर आगे,12वीं में कुल 76.01% छात्र पास
Apr 15, 2026 | 04:27 PMठाणे को मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी सौगात, 900 बेड, छत पर हेलीपैड और आधुनिक सुविधाएं; जानें कब शुरू होगा अस्पताल
Apr 15, 2026 | 04:26 PMराहाता में समता पतसंस्था पर ED की रेड, फर्जी खातों और करोड़ों के लेन-देन की जांच
Apr 15, 2026 | 04:18 PMजंग का अंत करीब? ट्रंप का बड़ा खुलासा- ‘समझौते के लिए छटपटा रहा ईरान’, इस्लामाबाद में होगी महाबैठक!
Apr 15, 2026 | 04:18 PMDale Steyn ने खोला CSK की जीत का राज, इस खिलाड़ी को बताया टीम का टर्निंग पॉइंट
Apr 15, 2026 | 04:17 PMगोवा CM संग फोटो दिखा Smart Village के नाम पर मुंबई के बिजनेसमैन से करोड़ों की ठगी, आरोपी साजिद सय्यद गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 04:07 PMBudh Pradosh Vrat: आज बुध प्रदोष व्रत शाम की पूजा में भूलकर न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत
Apr 15, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM















