मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
Devendra Fadnavis Statement: राहुल गांधी के सरकार गिरने वाले दावे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंगेरीलाल के हसीन सपने कहकर साधा निशाना। साथ ही नागपुर में बने अत्याधुनिक लॉजिस्टिक पार्क का किया उद्घाटन।
- Written By: गोरक्ष पोफली
देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: फइल फोटो)
Devendra Fadnavis Reply To Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार के गिरने की भविष्यवाणी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया है। राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस की एक बैठक में दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अगले 10 महीनों के भीतर गिर जाएगी। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए तंज कसा और राहुल गांधी की तुलना मशहूर काल्पनिक पात्र मुंगेरीलाल से कर दी।
राहुल गांधी पर प्रहार
नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, पुराने समय में मुंगेरीलाल के हसीन सपने नाम का एक धारावाहिक आता था, राहुल गांधी के बयान को सुनकर ठीक वैसा ही अनुभव हो रहा है। फडणवीस का इशारा साफ था कि राहुल गांधी हकीकत से दूर कल्पना की दुनिया में जी रहे हैं और केंद्र सरकार को लेकर उनके दावे पूरी तरह आधारहीन हैं।
देश का उभरता हुआ लॉजिस्टिक हब
राजनीतिक हमलों के बीच मुख्यमंत्री ने नागपुर के आर्थिक और औद्योगिक कायाकल्प पर भी जोर दिया। अवसर था नागपुर में अत्याधुनिक गोदाम लॉजिस्टिक पार्क के उद्घाटन का। इस दौरान फडणवीस ने बताया कि नागपुर कैसे भौगोलिक लाभ उठाते हुए भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक हब बन रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
पुणे: डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामला; शिवसेना के नगरसेवक समेत 4 गिरफ्तार, विधानसभा तक गूंजा मुद्दा
एक प्रेम ऐसा भी… पत्नी मौत का सदमा नहीं सह सका पति, दो दिन में उजड़ गया चंद्रपुर का येरकाडे परिवार
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
- क्षेत्रफल: यह पार्क 100 एकड़ से अधिक भूमि पर फैला हुआ है।
- अत्याधुनिक सुविधाएं: इसे स्टेट ऑफ द आर्ट तकनीक से तैयार किया गया है, जो मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक क्षेत्र को बड़ी मजबूती देगा।
- लागत में कमी: नई लॉजिस्टिक पॉलिसी के कारण परिवहन और भंडारण की लागत कम होगी, जिससे भारतीय उत्पाद वैश्विक सप्लाई चेन का हिस्सा बन सकेंगे।
यह भी पढ़ें: अमित जी, मातोश्री से जरा संभलकर! बर्थडे पर Ramdas Kadam की अमित ठाकरे को नसीहत; उद्धव-आदित्य पर कसा तीखा तंज
रोजगार और पूर्व विदर्भ का विकास
मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया कि समृद्धि महामार्ग के विस्तार से पूरे पूर्व विदर्भ की औद्योगिक तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य केवल बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करना है। लॉजिस्टिक पार्क्स रोजगार के सबसे बड़े स्रोत होते हैं, और इस पार्क के जरिए हम विदर्भ के युवाओं के लिए सुनहरे अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी है, तो लॉजिस्टिक लागत को कम करना अनिवार्य है और नागपुर इसमें अपनी केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
