Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: विकास कार्यों को मिलेगा बल, अधूरी परियोजनाएं होंगी पूर्ण, NIT ने पेश किया 1507.79 करोड़ रुपए का बजट

मंगलवार को भी प्रन्यास द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1507.79 करोड़ का बजट पेश किया गया। बजट में प्रन्यास की ओर से विकास की कई योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 12, 2025 | 03:57 PM

NIT ने पेश किया 1507.79 करोड़ रुपए का बजट। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर मेट्रो रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के रूप में इकाई अस्तित्व में आने के बाद प्रन्यास का अधिकार क्षेत्र सीमित हो गया है, फिर भी सिटी में कई योजनाओं की जिम्मेदारी प्रन्यास को दी गई है। यही कारण है कि इन जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए प्रन्यास की ओर से हर वर्ष बजट पेश किया जाता है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को भी प्रन्यास द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1507.79 करोड़ का बजट पेश किया गया। बजट में प्रन्यास की ओर से विकास की कई योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंगलवार को हुई विश्वस्त मंडल की बैठक में प्रन्यास सभापति संजय मीणा ने बजट पेश किया। इस दौरान नासुप्र विश्वस्त संदीप इटकेलवार, नगर रचना विभाग के संयुक्त निदेशक तथा ट्रस्टी विजय बाबाराव शेंडे, नासुप्र के अधीक्षक अभियंता प्रशात भंडारकर, कार्यकारी अधिकारी अविनाश बागे, नासुप्र के मुख्य लेखाकार तथा वित्त अधिकारी विलिन खडसे, जनसंपर्क अधिकारी अविनाश गंधे, शाखा अधिकारी राजेश काथवटे आदि उपस्थित थे। विश्वस्त मंडल की बैठक में बजट के तमाम मुद्दों पर चर्चा कर इसे मंजूरी प्रदान की गई।

आवासीय निर्माण कार्यक्रम

प्रन्यास की घटती जिम्मेदारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 605.13 करोड़ रु. की बढ़ोतरी लगाकर 1507.79 करोड़ का बजट पेश किया गया है। गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रन्यास की ओर से 902.56 करोड़ का बजट पेश किया गया था। बजट के अनुसार प्रन्यास की स्वयं की आय सीमित है जबकि अधिकांश निधि अनुदान के रूप में मिलने की आशा जताई गई है। प्रन्यास की निधि से आवासीय निर्माण कार्यक्रम अंतर्गत 10 करोड़ रु. भूखंड और दुकानों की लीज पर ब्याज के रूप में 80 करोड़ तथा विकास निधि के रूप में 50 करोड़ रु. प्राप्त होने की आशा है।

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध

वहीं महाराष्ट्र गुंठेवारी विकास अंतर्गत लेआउट से कुल 60 करोड़ रु. प्राप्त होने की आशा है। इसी तरह से 572 और 1900 तथा नए लेआउट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 205 करोड़ रु. खर्च किए जाएंगे। वहीं गोकुलपेठ मार्केट, आशीर्वाद नगर, अंबाझरी व अन्य सांस्कृतिक एवं व्यापारी संकुल से इस वर्ष 30 करोड़ रु. आय होने की आशा है। प्रन्यास की निधि से विकास के विभिन्न कार्यों व सड़कों के डामरीकरण तथा सीमेंट रोड पर 70 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

DPDC से 791 करोड़ के विकास कार्यों को दिया अंजाम

प्रन्यास द्वारा पेश किए गए बजट के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में डीपीडीसी के माध्यम से प्रन्यास को 791.26 करोड़ रु. के विकास कार्यों को अंजाम देना है। दलित वस्ती सुधार योजना, दलित बस्ती सुधार योजना, विधायक निधि, सांसद निधि, सरकारी कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न विकास काम पर इस निधि को खर्च किया जाएगा। यहां तक कि महानगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष शासकीय अनुदान से विकास कार्यों के लिए 55 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

पूर्व नागपुर में स्वीमिंग पुल के लिए 20 करोड़

बजट के अनुसार खेल मैदान के एकात्मिक विकास के लिए प्रन्यास निधि से 150 करोड़ रु. का प्रावधान प्रस्तावित है। निधि का प्रावधान डीपीआर के अनुसार किया जाएगा। साथ ही स्पोर्ट्स पार्क की निर्मिति की जाएगी। पूर्व नागपुर में स्वीमिंग पुल के निर्माण के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया। इसी तरह से आहुजा नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स विकास के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बर्खास्तगी के नहीं कोई आसार

राज्य सरकार की ओर से भले ही प्रन्यास को बर्खास्त करने के संकेत गत वर्ष के शीतकालीन सत्र में दिए गए हों, लेकिन फिलहाल प्रन्यास के बर्खास्तगी के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रन्यास की ओर से 902.56 करोड़ का बजट पेश किया गया था, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 311 करोड़ रु. से कम था। उस समय से ही प्रन्यास के बर्खास्तगी की संभावना जताई जा रही थी। किंतु इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेश किए गए बजट में प्रन्यास की ओर से 605.13 करोड़ रु. की बढ़ोतरी लगाकर 1507.79 करोड़ का बजट पेश किया गया।

सरकारी निधि में इन योजनाओं का है समावेश

  • टेकडी गणेश मंदिर तीर्थ क्षेत्र का विकास प्रस्तावित है।
  • वाठोडा में सर्वसुविधायुक्त 300 बेड के अस्पताल का निर्माण।
  • महाज्योति संस्था के लिए सीताबर्डी में 7 मंजिला प्रशासकीय इमारत व 12 मंजिला प्रशिक्षण इमारत का निर्माण।
  • तिरले कुणबी भवन, खैरे कुणबी भवन का निर्माण।
  • हरपूर में क्रीड़ा संकुल का विकास।
  • गोंड राजे बख्त बुलंदशहा के समाधि स्थल का विकास।
  • छत्रपति संभाजी महाराज क्रीड़ा संकुल व सभागृह का निर्माण।
  • संत सावता महाराज सांस्कृतिक भवन।
  • ओबीसी भवन का निर्माण।
  • शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित शिवसृष्टि प्रकल्प।
  • डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जहां रहे, उस सीताबर्डी के श्याम होटल का जतन व संवर्धन।
  • पूर्व नागपुर में ई-लाइब्ररी का निर्माण।
  • इंदोरा में अस्पताल का निर्माण।
  • गणेशपेठ बस स्टैंड के पास फूल मार्केट का विकास।

Development work will get a boost incomplete projects will be completed nit presented a budget of rs 1507 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 03:57 PM

Topics:  

  • Budget
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

पीड़ित किसानों को मिलेगी मदद, नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का पूर्व विधायक सुधीर पारवे ने किया निरीक्षण

2

आधार और प्रमाणपत्र के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ! भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पालकमंत्री को सौंपा ज्ञापन

3

कामठी में फार्मसी कॉलेज के हॉस्टल की पहली मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर, मचा हड़कंप

4

त्योहारों के सीजन का धमाकेदार आगाज, 3 दिनों में बिक गए 1,268 वाहन, यहां देखें आंकड़े

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.