-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Danger Of Disease Due To Contaminated Water In Nagpur District
नागपुर जिले में दूषित पानी से बीमारी का खतरा, 763 नमूने जांच में पाये गए पीने के अयोग्य
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur district: जुलाई महीने में जिले के सभी 13 तहसीलों के विविध जलस्रोतों के नमूनों की जांच की गई जिसमें आश्चर्यजनक रूप से 763 स्रोतों के पानी दूषित पाये गए। मतलब ये पानी पीने के योग्य नहीं हैं।

नागपुर जिले में दूषित पानी से बीमारी का खतरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: सरकार द्वारा ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत ग्रामीण भागों में नागरिकों को पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे है। जिला प्रशासन भी शुद्ध जल आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे करता रहा है लेकिन हालत कुछ अलग ही है। जुलाई महीने में जिले के सभी 13 तहसीलों के विविध जलस्रोतों के नमूनों की जांच की गई जिसमें आश्चर्यजनक रूप से 763 स्रोतों के पानी दूषित पाये गए।
मतलब ये पानी पीने के योग्य नहीं हैं। ऐसे में अगर गांव के नागरिक इस दूषित पानी का उपयोग करते हैं तो उनके बीमार होने का खतरा हो सकता है। हालांकि जिला परिषद जलापूर्ति विभाग के अधिकारी ने दावा किया कि दूषित पानी वाले स्रोतों के पानी का उपयोग बंद करने का सूचना संबंधित गांवों को दी गई है।
जहरीले रसायनों का प्रकोप
जांच में जिले के अनेक गांवों में जलस्रोतों में जहरीले रसायन के तत्व पाये गए हैं। बताया गया कि नदी-नालों में शहरी कचरा-गंदगी व कारखानों द्वारा छोड़े जाने वाले जहरीले पानी व कचरा को छोड़ने से आसपास के कुंओं, बोरवेल आदि दूषित हो रहे हैं। वहीं खेतों में रासायनिक खादों का बड़े पैमाने पर प्रयोग भी आसपास के भू-जल को प्रभावित कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
दूषित नमूनों की दोबारा जांच
जिले के सभी तहसीलों में 2885 स्रोतों से लिए नमूनों में से 2678 नमूने रासायनिक टेस्ट के लिए भेजे गए थे और 7358 नमूने जैविक जांच के लिए लैब भेजे गए थे। जांच में 538 नमूने रासायनिक प्रदूषित पाये गए और 225 नमूने जैविक दूषित पाये गए। सभी दूषित नमूनों की दोबारा जांच के लिए फिर लैब भेजने की जानकारी अधिकारी ने दी।
ये भी पढ़े: मामा तालाब पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करें: विधायक फुके ने साकोली का दौरा कर दिए निर्देश
रामटेक, हिंगना, नागपुर सर्वाधिक प्रभावित
जिले में आदिवासी बहुत तहसील रामटेक दूषित पानी को लेकर सर्वाधिक प्रभावित पाया गया है. इस तहसील में सर्वाधिक 110 स्रोत का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। इस तहसील के सर्वाधिक 82 जलस्रोतों में रासायनिक तत्व पाये गए हैं।
वहीं उद्योगबहुल हिंगना तहसील में 92 स्रोत दूषित पाए गए जिसमें 46 रासायनिक व 46 जैविक प्रदूषित हैं। नागपुर ग्रामीण में 81 जलस्रोत के नमूने प्रदूषित हैं जिसमें से 53 स्रोत जहरीले रासायनयुक्त पाये गए हैं। भिवापुर के 42, कलमेश्वर के 59, कामठी 21, काटोल 27, कुही 63, मौदा 51, नरखेड 24, पारशिवनी 61, सावनेर 73 और उमरेड तहसील के 59 जलस्रोतों का पानी दूषित पाया गया है।
Danger of disease due to contaminated water in nagpur district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












