- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Crisis On Tiger Corridor From Coal Mine Dahegaon Gowri Coal Mine Dispute
अडाणी की कोयला खदान पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टाइगर कॉरिडॉर पर छाया संकट
Dahegaon-Gowri Coal Mine Dispute: दहेगांव-गोवरी में प्रस्तावित अदाणी की भूमिगत कोयला खदान को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। गांववासियों ने कड़ी चेतावनी देते हुए इस परियोजना को रद्द करने की मांग की।
- Written By: प्रिया जैस

दहेगांव-गोवरी कोयला खदान विवाद (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News in Hindi: नागपुर जिले के ग्रामीण के दहेगांव-गोवरी में प्रस्तावित अदाणी की भूमिगत कोयला खदान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक इस परियोजना को रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वलनी ग्राम पंचायत के सरपंच स्वप्निल गावंडे ने कहा कि, यदि प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया तो पूरा गांव आमरण अनशन करेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि यह खदान वेणा जलाशय के बेहद नजदीक है। इसके चलते नागपुर ग्रामीण के वलनी, खंडाला, पारडी, दहेगांव-गोवरी, खैरी, तोंडाखैरी, बोरगांव, झुनकी, सिंदी, बेल्लोरी इन गांवों सहित आसपास के अन्य गांव भी सीधे प्रभावित होंगे। खदान से भूगर्भीय जलस्रोत नष्ट होने का खतरा है, जिससे कुएं, पनघट और तालाब सूख सकते हैं तथा इमारतों की नींव भी खतरे में पड़ सकती है।
प्रकल्पों से वन्यजीवों को भी खजरा
उधर, विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों ने भी इस परियोजना पर गंभीर आपत्ति जताई है। वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन ट्रस्ट की रिपोर्ट ‘अ पॉलिसी फ्रेमवर्क फॉर कनेक्टिविटी कन्झर्वेशन एंड स्मार्ट ग्रीन लाइनियर इन्फ्रास्ट्रक्चर इन द सेंट्रल इंडियन एंड ईस्टर्न घाट टायगर लैंडस्केप’ के अनुसार, नागपुर जिले में अदानी समूह की कोयला खदान से तीन प्रमुख टाइगर कॉरिडॉर बाधित होने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दर्दनाक हादसा: खेल-खेल में चली गई बच्चे की जान, पानी समझकर 2 साल के मासूम ने पी लिया टरपेंटाइन
Nagpur: कन्हान नदी के लिए उठी आवाज, मौदा में संरक्षण दीवार और चौपाटी निर्माण को जनसमर्थन
Nagpur: खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Nagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
यह क्षेत्र देश के सबसे बड़े टाइगर लैंडस्केप में शामिल है, जहां 23 व्याघ्र अभयारण्य और 46 संरक्षित क्षेत्र मौजूद हैं। इसी कड़ी में चंद्रपुर जिले में भी हाल ही में 80.77 हेक्टर वन भूमि पर कोयला खनन को मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय वन्यजीव मंडल की स्थायी समिति ने 26 जून को हुई अपनी 84वीं बैठक में इस परियोजना को कई शर्तों के साथ अनुमति दी। दुर्गापुर ओपनकास्ट माइंस द्वारा प्रस्तावित यह प्रकल्प ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प, कन्हालगांव और टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य को जोड़ने वाले कॉरिडॉर में आता है।
बिगडेगा पर्यावरण संतुलन
ग्रामीणों और पर्यावरण संगठनों का कहना है कि लगातार मंजूरी मिल रहे इन प्रकल्पों से विदर्भ का पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा और वाघों के आवागमन वाले कॉरिडॉर खंडित हो जाएंगे। फिलहाल दहेगांव गोवरी क्षेत्र की यह खदान विवाद का केंद्र बनी हुई है और स्थानीय ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें – अब ड्रोन उड़ाएंगी महिलाएं, फुल ट्रेनिंग देगी मोदी सरकार, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
गांव के अस्तित्व की लड़ाई
दहेगांव-गोवरी में प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान प्रकल्प का संपूर्ण गांवों का विरोध है। यदि, सरकार ने मंजूरी रद्द नहीं की तो इसके विरोध में आमरण अनशन किया जाएगा, जिसमें पूरा गांव भी शामिल होगा। फिर चाहे नतीजा जो भी हो। आगे इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
– स्वप्निल ज्ञानेश्वर गावंडे, सरपंच, ग्राम पंचायत वलनी
Crisis on tiger corridor from coal mine dahegaon gowri coal mine dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PMमालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PMमीरारोड: फर्जी शादी का जाल, दूल्हे को बनाया शिकार, लाखों का माल लेकर फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 09:35 PMचीन की ‘ऑक्सीजन’ सप्लाई पर भारत-अमेरिका का पहरा; मलक्का में ट्रंप का बड़ा दांव, जिनपिंग की बढ़ी बेचैनी
Apr 15, 2026 | 09:33 PMIGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PMRCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट
Apr 15, 2026 | 09:32 PMMulank 4 Prediction: 4,13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों की खासियत जानिए, इनपर ख़ास कृपा होती है राहु की
Apr 15, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

बाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल
Apr 15, 2026 | 09:25 PM
मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM














