Nagpur Crime: साथ मिलकर करते थे चोरी, अब आपस में ही भिड़े; लकड़गंज व क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा
Nagpur Murder: नागपुर में चोरी के पैसों के बंटवारे व पुलिस का खबरी होने के शक में 3 आरोपियों ने एक अपराधी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपिय को हिरासत में लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हत्या, चोरी का विवाद, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Railway Station Crime: नागपुर जिले में चोरी के पैसों के बंटवारे और पुलिस का खबरी होने के संदेह में नाबालिग सहित 3 अपराधियों ने मिलकर एक अपराधी को मौत के घाट उतार दिया। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात लकड़गंज थाना क्षेत्र के इतवारी रेलवे स्टेशन के मालधक्का परिसर में हुई।
लकड़गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने इस मामले में तत्काल खोज अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मृतक मुदलियार लेआउट, शांतीनगर निवासी अब्दुल रहमान बताया गया।
पकड़े गए आरोपियों में डिप्टी सिग्नल निवासी परमेश्वर पटेल, गंगाबाग निवासी राहुल उइके और 17 वर्षीय एक नाबालिग का समावेश है। मृतक रहमान और आरोपियों के खिलाफ चोरी, सेंधमारी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। चारों ने साथ मिलकर भी वारदातों को अंजाम दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
पिछले दिनों आरोपियों ने एक सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें 4 लाख रुपये हाथ लगे थे। बताया जाता है कि रहमान ने सारी स्कम खुद अपने पास रखी थी। पैसे के बंटवारे को लेकर उसका परमेश्वर व अन्य से विवाद हुआ था।
दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इस बीच परमेश्वर के पीछे पुलिस की निगरानी बढ़ गई थी। परमेश्वर को पता चला कि रहमान उसकी खबर पुलिस को देता है। उसने रहमान से जवाब तलब किया और जमकर गाली-गलौज की।
शराब पार्टी के बाद विवाद बढ़ा, कटर से गला रेतकर की हत्या
रविवार की रात परमेश्वर ने उसे मिलने बुलाया, चारों इतवारी रेलवे स्टेशन के मालधक्का परिसर में मिले, वहां शराब पी और इसके बाद दोबारा विवाद शुरू हुआ। अन्य 2 ने रहमान को पकड़ लिया, जबकि परमेश्वर ने कटर से उसकी गर्दन पर सपासप वार किए, शरीर के अन्य हिस्सों में भी वार किए गए और आरोपी वहां से फरार हो गए, वहीं पड़े-पड़े रहमान की मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें:-Nagpur MLC Election में BJP की बंपर जीत; डॉ. राजीव पोतदार को मिले रिकॉर्ड 682 वोट, कांग्रेस में भारी भितरघात!
उसे पहचानने वाला कोई नहीं था, सिम्बा सॉफ्टवेयर के जरिए पुलिस ने रहमान का फोटो अपलोड किया जिससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
