Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में बना पहला ‘संविधान प्रस्तावना पार्क’, CJI भुषण गवई कल करेंगे लोकार्पण

'संविधान प्रस्तावना पार्क' पार्क राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विधि महाविद्यालय परिसर में विकसित किया गया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 26, 2025 | 07:31 PM

नागपुर में बना पहला 'संविधान प्रस्तावना पार्क (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: संविधान निर्माता, मानवमुक्ति के मंत्रदाता और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की दूरदृष्टि को समर्पित देश का पहला ‘संविधान प्रस्तावना पार्क’ अब पूरी भव्यता के साथ तैयार है। नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर विधि महाविद्यालय परिसर में निर्मित यह पार्क केवल स्थापत्य सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा को सजीव करने वाला वैचारिक तीर्थ है।

प्रस्तावना में निहित स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय के अमूल्य आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार इस जीवंत स्मारक का लोकार्पण 28 जून को भारत के प्रधान न्यायाधीश डॉ. भुषण गवई के कर-कमलों से संपन्न होगा।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विधि महाविद्यालय परिसर

यह पार्क राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विधि महाविद्यालय परिसर में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य संविधान की प्रस्तावना में समाहित मूल्यों को आम जनता, विशेषकर युवाओं तक पहुँचना है, जिससे वे भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों को न केवल समझें, बल्कि उन्हें आत्मसात भी करें।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

तीसरे चरण में मेट्रो से जुड़ेगा दक्षिण नागपुर, सीएम फडणवीस ने चुनावी सभा में की घोषणा

दूसरे राज्यों की सफल योजनाओं का होगा अध्ययन, राजस्व मंत्री ने की बिदरी के नेतृत्व में समिति गठित

फडणवीस ‘देवाभाऊ’ नहीं ‘टक्का भाऊ’, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सीएम पर तीखा हमला

10 करोड़ की लागत से तैयार इस पार्क

इस परियोजना की संकल्पना वर्ष 2016 में डॉ. आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर की गई थी, जबकि भूमि पूजन 2019 के संविधान दिवस पर किया गया। लगभग ₹10 करोड़ की लागत से तैयार इस पार्क के निर्माण में विश्वविद्यालय प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों का सक्रिय योगदान रहा है।

पार्क की प्रमुख विशेषताएं:

संविधान की प्रस्तावना में वर्णित 10 मूल सिद्धांतों – स्वतंत्रता, समानता, न्याय, धर्मनिरपेक्षता, गणराज्यवाद, लोकतंत्र, समाजवाद, बंधुता, अखंडता और संप्रभुता – को विशेष शिलालेखों, चित्रमालाओं और कलात्मक स्थापनाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

नागपुर में बना पहला ‘संविधान प्रस्तावना पार्क’

सर्वोच्च न्यायालय की आकर्षक प्रतिकृतियाँ

परिसर के केंद्र में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 7.5 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो संविधान के मूल भावों का प्रतीक है। राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सर्वोच्च न्यायालय की आकर्षक प्रतिकृतियाँ परिसर की शोभा बढ़ाती हैं।

याद रखना…फडणवीस की धमकी ने उड़ाई शरद पवार की नींद

एम्फीथिएटर का भी निर्माण

पार्क को तकनीक से सुसज्जित किया गया है। इसमें QR कोड आधारित ऑडियो गाइड, वर्चुअल रियलिटी अनुभव, और होलोग्राफिक प्रस्तुतियाँ शामिल हैं, जो संविधान की प्रस्तावना को जनमानस तक जीवंत रूप में पहुँचाने में सहायक होंगी। संविधान विषयक चर्चाओं और संवाद हेतु एम्फीथिएटर का भी निर्माण किया गया है।

शैक्षिक दृष्टिकोण से विशेष

यह पार्क केवल एक दर्शनीय स्थल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए संविधान की मूल अवधारणाओं को समझने और आत्मसात करने की एक जीवंत पाठशाला है। यहां आयोजित होने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियाँ नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाएंगी।

“संविधान नगरी”

विशेष उपस्थिति में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उच्चतम न्यायालय और बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी और नागपुर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी। यह उद्घाटन केवल एक संरचना के लोकार्पण का अवसर नहीं है, बल्कि नागपुर की पहचान को “संविधान नगरी” के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Countrys first constitution preamble park built in nagpur cji bhushan gawai will inaugurate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 07:31 PM

Topics:  

  • BR Gavai
  • Devendra Fadnavis
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.