-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- High Court Granted Bail 9 People Arrested Riots In Nagpur
नागपुर में दंगों के लिए गिरफ्तार 9 लोगों मिली जमानत, हाई कोर्ट ने दिए आदेश
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को भड़की हिंसा में गिरफ्तार 9 लोगों को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। उच्च न्यायाल के सामने नागपुर हिंसा की जांच पूरी होने का हवाला दिया गया था।

नागपुर हिंसा में जमानत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए बवाल का नतीजा थी। कब्र हटाने का मुद्दा संभाजीनगर से नागपुर तक गरमा गया था। छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग के खिलाफ इस साल मार्च में नागपुर में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार नौ लोगों को मुंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को जमानत दे दी।
उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ की न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के ने आरोपियों को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के ने जमानत देते हुए कहा कि उनकी हिरासत की अब और जरूरत नहीं है। विस्तृत आदेश की प्रति बाद में उपलब्ध करा दी जाएगी। एक आरोपी की ओर से पेश हुए वकील मोहम्मद आदिल शेख ने तर्क दिया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और इसलिए आरोपियों को जमानत दी जानी चाहिए।
जमानत पर बाहर आए 9 आरोपी
जिन आरोपियों को जमानत दी गई है उनमें इकबाल अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, मोहम्मद राहिल, एजाज अंसारी, अबसार अंसारी, इजहार अंसारी, अशफाकउल्ला अमीनुल्लाह, मोहम्मद यासिर और इफ्तिखार अंसारी शामिल हैं। छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्ताबाद कस्बे में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कुरान की आयतों वाली चादर जलाए जाने की अफवाहें फैलाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
पुलिस की पैनी नजर
इन अफवाहों के चलते 17 मार्च को नागपुर के महल परिसर और कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें सामने आई थीं। पुलिस उपायुक्त (DCP) रैंक के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी इनमें घायल हो गए थे। दंगों के बाद नागपुर पुलिस ने 19 किशोरों सहित 123 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।
महाराष्ट्र में मजेदार होगा सैर-सपाटा, 8 जगहों पर शुरू होगी सी-प्लेन सेवा
नागपुर में भड़की हिंसा के कारण शहर के महल परिसर, गोलीबार चौक, मोमिनपुरा, हंसापुरी, सक्करदरा जैसे कई बड़े इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके साथ सोशल मीडिया पर फैल रहे भड़काऊ पोस्ट पर भी एक्शन लिया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
High court granted bail 9 people arrested riots in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMश्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














