Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल की नसीहत स्वीकार करेगी संघ? बोले- प्रतिमा के समक्ष सम्मान काफी नहीं

Harshwardhan Sapkal: संविधान सत्याग्रह पदयात्रा से पहले संविधान चौक पर हर्षवर्धन सपकाल और महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी के नेतृत्व में वैरायटी चौक से संविधान चौक तक कांग्रेस का मशाल मोर्चा निकाला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 29, 2025 | 07:53 AM

नागपुर में हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती, दशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100वीं वर्षगांठ यह सुवर्ण योग एक ही दिन पर आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्ष पूरे होने पर इस योग को समझना चाहिए। गांधी की प्रतिमा के सामने केवल सम्मान व्यक्त करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि नाथूराम गोडसे की निंदा कर विध्वंसक विचारों, मनुस्मृति और बंच ऑफ थॉट को अलविदा कर गांधी के विचार और भारत के संविधान को स्वीकार करना चाहिए।

यह नसीहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने संघ को दी। वे नागपुर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए किरण पांडव के मतदाता पंजीयन कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे, अभिजीत वंजारी, गिरीश पांडव, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, विशाल मुत्तेमवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

परिवर्तन व मानवता है कांग्रेस का विचार

सपकाल ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश एकजुट हुआ था। राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन भी कांग्रेस की भूमिका थी जबकि संघ का विचार था कि सत्ता कुछ लोगों के हाथों में रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन और मानवता का विचार कांग्रेस के पास है।

सम्बंधित ख़बरें

राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद

4 करोड़ की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद लुंबा रामजी चौधरी

‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

अब मनपा में ‘पिछले दरवाजे’ से प्रवेश के लिए लॉबिंग तेज, जानिए कौन बन सकता है स्वीकृत नगरसेवक

आरएसएस को अंग्रेजों की व्यवस्था स्वीकार्य थी। इसलिए वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल नहीं हुए। सभी को मताधिकार देना भी उसे स्वीकार्य नहीं था। संघ को 100 वर्ष पूरे होने पर यह मान लेना चाहिए कि देश सभी का है और विषैले विचारों को छोड़कर महात्मा गांधी के मार्ग पर चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें – ‘संघ की कठपुतली है भाजपा’, मशाल मोर्चे में हर्षवर्धन सपकाल बोले- देश में क्रांति लाने के 2 तरीके

3 को कर्जमाफी आंदोलन

राज्य में अतिवृष्टि से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। भारी नुकसान हुआ है। किसानों को मदद व सहारा चाहिए। सपकाल ने मांग की कि सरकार को तत्काल 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता घोषित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र से मदद के लिए भी राज्य सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर चिमटी लेते हुए कहा कि जब तक केन्द्र से पैकेज या मदद नहीं मिलती तब तक उन्हें दिल्ली में ही रुकना चाहिए था। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को तहसील स्तर पर कर्जमाफी आंदोलन किया जाएगा।

Congress state president harshwardhan sapkal advice rss respect statue not enough

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 07:53 AM

Topics:  

  • Congress
  • Harshwardhan Sapkal
  • Maharashtra
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.