Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैसे हुआ ‘हिंदू आतंकवाद’ की थ्योरी का जन्म? सीएम फडणवीस ने खोला राज

CM Devendra Fadnavis on Malegaon Blast: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने नागपुर दौरे के दौरान कई बड़े खुलासे किए। सीएम फडणवीस ने हिंदू आतंकवाद की थ्योरी के निर्माण पर खुलासा किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 01, 2025 | 12:36 PM

नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Devendra Fadnavis on Malegaon Blast Verdict: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज (1 अगस्त) नागपुर दौरे पर है। इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने समाज सुधारक अन्ना भाऊ साठे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मिलकर कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के अभिनव भारती अंतर्राष्ट्रीय परिसर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया।

अपने नागपुर दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव ब्लास्ट मामले पर आए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम फडणवीस ने कहा, “2008 की साज़िश सबके सामने आ गई है। उस समय की सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ और ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे शब्द गढ़े थे।”

इस्लामिक आतंकवाद चर्चा का विषय – सीएम

उन्होंने कहा, “उस समय दुनिया भर में बड़े पैमाने पर आतंकवादी घटनाएं हो रही थीं और ‘इस्लामिक आतंकवाद’ दुनिया भर में चर्चा का विषय था। इसके चलते वोटर्स में गुस्सा निर्माण न हो और अपने वोट बैंक को नाराज़ करने से बचने और संतुलन बनाए रखने का दिखावा करने के लिए उन्होंने ‘हिंदू आतंकवाद’ की थेअरी तैयार की गई, भ्रम फैलाया और लोगों को गिरफ़्तार किया और हिंदुत्ववादी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को टार्गेट करने का षड़यंत्र था। लेकिन काफ़ी कोशिशों के बावजूद कोई ठोस सबूत नहीं मिला।”

#WATCH | Nagpur: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis says, “The conspiracy of 2008 has been exposed before everyone. The government at that time, for the sake of vote-bank politics, coined terms like ‘Hindu terror’ and ‘saffron terrorism.’ At that time, large-scale… pic.twitter.com/DVZ5lxO36E — ANI (@ANI) August 1, 2025

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, “कई अधिकारी ऐसे थे, जिन्होंने दबाव के बाद भी कहा कि हम ऐसा गैरकानूनी काम नहीं करेंगे। इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। परत दर परत यह साज़िश सामने आ रही है। इस्लामी आतंकवाद था और आज भी है लेकिन ऐसा किसी ने नहीं कहा था कि सभी मुस्लिम आतंकवादी है। इसके बावजूद तमाम हिंदुओं को आतंकवादी ठहराने का प्रयास कांग्रेस ने उस समय किया था। यह उसी की कड़ी है। अब लोग बोलना शुरू करेंगे और इससे कड़ी सामने आएंगी।”

यह भी पढ़ें – Malegaon Blast: मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवजा, कोर्ट का बड़ा ऐलान

मालेगांव ब्लास्ट मामले पर फैसला

आपको जानकारी दें, कि बीते दिन 31 जुलाई को एनआईए की विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में अपना फैसला सुनाया था। 17 साल बाद इस फैसले में कोर्ट ने सभी 7 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि इन सभी के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है और शक के आधार पर किसी को गुनहगार साबित नहीं किया जा सकता।

इन आरोपियों में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मेजर रमेश शिवजी उपाध्याय (सेवानिवृत्त), समीर शरद कुलकर्णी, अजय एकनाथ राहिरकर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, सुधाकर उदयभान धर द्विवेदी उर्फ दयानंद पांडे और सुधाकर ओंकारनाथ चतुर्वेदी का नाम शामिल था।

Cm devendra fadnavis on hindu terror theory of congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 12:36 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Malegaon
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

नाशिक-धुलिया को मिलेगा डिफेंस कॉरिडोर का तोहफ़ा? महाराष्ट्र के विकास को मिल सकती है नई रफ़्तार

2

‘संघ’ के शतकपुर्ती पर प्रार्थना ऑडियो जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज, नागपुर में कार्यक्रम का आयोजन

3

नया साल होगा पेपरलेस, दो महीने में डिजिटल हो जाएंगी 90 प्रतिशत सरकारी सेवाएं: देवेंद्र फडणवीस

4

बेटी को जन्म देने पर पत्नी की प्रताड़ना, हाई कोर्ट ने पति के खिलाफ FIR रद्द करने से किया इनकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.