बिहार चुनाव में ‘रावण’ ठोकेंगे ताल! दलित वोटरों पर होगी नजर, मांझी-चिराग की बढ़ाएंगे टेंशन!
Azad Samaj Party: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बिहार चुनाव पर शाम तक फैसला लेने का ऐलान किया। हरियाणा IPS अधिकारी की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच की भी मांग की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांसद चंद्रशेखर रावण, केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी-चिराग पासवान
Nagpur News: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने बिहार चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति पर आज फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आज शाम तक बिहार चुनाव से जुड़ा अपना फैसला लेगी और घोषणा कर देगी। इसके साथ ही, उन्होंने हरियाणा में IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
क्या कहा चंद्रशेखर आजाद ने?
नागपुर पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, “बिहार चुनाव को लेकर पार्टी आज फ़ैसला लेगी और शाम तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “…हरियाणा में एक अधिकारी (IPS वाई. पूरन कुमार) ने भी आत्महत्या की है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि कोई दोषी है, लेकिन न्यायिक जांच होनी चाहिए।”
#WATCH | नागपुर: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, “बिहार चुनाव को लेकर पार्टी आज फ़ैसला लेगी और शाम तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “…हरियाणा में एक अधिकारी (IPS वाई. पूरन कुमार) ने भी आत्महत्या की है, इसकी निष्पक्ष जांच… pic.twitter.com/IfSKQkv2mA — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
बिहार चुनाव रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, प्रशांत किशोर को पटना हाई कोर्ट जाने की दी सलाह
बिहार चुनाव होगा रद्द? PK की जनसुराज पहुंची सुप्रीम कोर्ट, नए सिरे से चुनाव कराने की मांग
यह भी पढ़ें- नवभारत डिजिटल प्रॉपर्टी एक्सपो 2025: अब घर बैठे पूरा करें यूनिक प्रॉपर्टी का सपना
बता दें कि IPS वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे थे तथी इसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उनके परिवार से मिले।
