-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Navbharat Digital Property Expo 2025
नवभारत डिजिटल प्रॉपर्टी एक्सपो 2025: अब घर बैठे पूरा करें यूनिक प्रॉपर्टी का सपना
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra News: नागपुर में ‘नवभारत’ का डिजिटल प्रॉपर्टी एक्सपो 2025 शुरू, देश और विदेश के लोग वर्चुअली प्रॉपर्टी देख और बुक कर सकते हैं। शहर के नामी बिल्डर्स ने भी भागीदारी की।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि (फोटो नवभारत)
Navbharat Property Expo 2025: दिवाली जैसे त्योहार के खास मौके पर हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘नवभारत’ ऑरेंज सिटी के लोगों के लिए ‘प्रॉपर्टी एक्सपो’ लेकर आया है। इस बार का प्रॉपर्टी एक्सपो कई मायनों में खास है क्योंकि ‘नवभारत’ ने इस बार यूनिक कांसेप्ट वाला ‘डिजिटल प्रॉपर्टी एक्सपो’ लाया है जो कि पहले दिन से ही डिजिटली लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
इस तरह के विशेष डिजिटल प्रॉपर्टी एक्सपो के कांसेप्ट के चलते ऑरेंज सिटी के साथ देशभर के लोग ग्रो करते नागपुर की प्रॉपर्टी को बैठे-बैठे देख पा रहे हैं और अपने मनपसंद लोकेशन वाली प्रॉपर्टी को बुक भी करा रहे हैं। सिटी के नामी बिल्डर्स व डेवलपर्स इसमें अपनी प्रॉपर्टी का डिस्प्ले कर रहे हैं।
सोमवार को वर्चुअली उद्घाटित जैन रियलिटीज प्रस्तुत ‘नवभारत’ वर्चुअल प्रॉपर्टी एक्सपो नागपुर-2025 में मुंबई, पुणे, दिल्ली, मिडिल ईस्ट, यूएसए, केनेडा व यूके सहित अन्य स्थानों के लोग एक क्लिक में अपने बजट के अनुसार पूरे नागपुर की लग्जरी प्रॉपर्टी को देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
3 माह तक चलने वाले इस प्रॉपर्टी एक्सपो में एसडीपीएल, ओआसिस, निर्मल ट्रिनिटी टॉवर, माय एसेट्स इंफ्रा माई ग्रुप, भूमेश रिएल्टर्स, महालक्ष्मी ग्रुप, महर्षि बिल्डर्स, श्री कंस्ट्रक्शंस और डीआरएस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस माध्यम से लोगों को बिना किसी झंझट के सही निर्णय लेना आसान होगा।
बजट में प्राइम लोकेशन की प्रॉपर्टी
आज नागपुर मिहान, बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स, फ्लाईओवर, मेट्रो, समृद्धि हाईवे, तीसरे आउटर रिंग रोड, न्यू नागपुर के साथ कई तरह के डेवलपमेंट के कार्य शुरू हैं। ऐसे में आज हर कोई यहां प्रॉपर्टी में निवेश करना पसंद कर रहा है।
आने वाले समय में विकास के मामले में नागपुर कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ देगा। ऐसे में प्रॉपर्टी एक्सपो लोगों के कई मायनों में खास बन रहा है। इसमें शहर के प्रमुख रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की झलक देखने मिल रही है।
खास बात यह है कि इसमें सिटी के साथ ही आसपास के इलाकों के प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी तो मिल रही, साथ ही शहर के अन्य विकसित और उभरते लोकेशंस की प्रॉपर्टी का भी अवलोकन किया जा सकता है। सभी प्रॉपर्टी रेरा स्वीकृत है। प्रॉपर्टी में फ्लैट, बंग्लो, प्लॉट और कमर्शियल स्पेस के एक से बढ़कर एक बेहतरीन विकल्प पेश किये गये हैं।
लोन और ऑन-द-स्पॉट अप्रूवल की सुविधाएं
लोग डिजिटली प्रॉपर्टी चुनकर सिटी के नामी बिल्डर्स और डेवलपर्स से सीधी बातचीत कर प्रॉपर्टी के बारे में हर एक जानकारी ले सकते हैं। साथ ही वे त्योहार पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में भी पता कर सकते हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी की खरीदी को आसान बनाने के लिए लोन और ऑन-द-स्पॉट अप्रूवल की सुविधाएं भी ली जा सकती हैं।
पूरा होगा घर का सपना
एक्सपो न केवल उन लोगों के लिए है जो अपना पहला घर खरीदना चाहते हैं बल्कि निवेश की सोच रखने वालों के लिए भी यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी एक ही क्लिक पर मिलने से निर्णय लेना आसान होगा।
न्यू जनरेशन में क्रेज
एसडीपीएल के संचालक गौरव अग्रवाला ने कहा कि आज के युवा फिजिकली प्रॉपर्टी एक्सपो में जाने की तुलना में डिजिटली चाहते हैं। आज के समय में यह काफी यूनिक कांसेप्ट है जिसका फायदा बिल्डर्स को होगा। फिजिकली प्रॉपर्टी एक्सपो में कोई समय व्यस्तता के कारण जा नहीं पाता लेकिन इसमें लोग घर बैठे प्रॉपर्टी देख सकते हैं।
प्रॉपर्टी मार्केट में अच्छी ग्रोथ
भूमेश रियेल्टर्स के संचालक भूमेश पेशने ने बताया कि नागपुर में रियल एस्टेट में अच्छी ग्रोथ है। आज यहां तेजी से होते डेवलपमेंट का देखते हुए बाहर के लोग भी यहां पर प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। आज सभी के हाथ में मोबाइल होने से डिजिटली प्रॉपर्टी एक्सपो बिल्डर्स व डेवलपर्स के लिए एक अच्छा मंच है। लोग ऑनलाइन के माध्यम से प्रॉपर्टी के तलाश में रहते हैं जिनकी इच्छा इस एक्सपो के माध्यम से पूरी होगी।
मिलेगा वास्तविक डेटाबेस
डीआरएस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के संचालक प्रवीण शिंदे ने कि आज के समय जहां सभी डिजिटल होते जा रहा है तो वहां प्रॉपर्टी एक्सपो को डिजिटली कर ‘नवभारत’ ने एक अनोखा कदम उठाया है। फिजिकल प्रॉपर्टी एक्सपो में कई लोग आते हैं लेकिन उनका वास्तविक डेटा बेस नहीं मिल पाता जो कि अब ऑनलाइन एक्सपो के माध्यम से मिल पायेगा। लोगों की बजट के अनुसार प्रॉपर्टी की हर डिमांड यहां पूरी होगी।
प्रीमियम प्रोजेक्ट पर फोकस
जैन रियलिटीज के संचालक पवन भलोटिया ने बताया कि नागपुर तेजी से डेवलप होता जा रहा है। इसके चलते यहां पर जमीन की कीमत भी बढ़ती जा रही है। 5 से 6 माह में कीमतों में काफी परिवर्तन देखा गया। 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आया है।
वहीं हम प्रीमियम प्रोजेक्ट पर ध्यान देते हैं। सभी प्रोजेक्ट्स पर वाटर प्रूफिंग के साथ अच्छी क्वालिटी की इलेक्ट्रिसिटी फिटिंग पर ध्यान दिया गया। डिजिटल प्रॉपर्टी एक्सपो एक अच्छा माध्यम है।
प्रॉपर्टी खरीदने का सही समय
माई एसेट्स इंफ्रा, माई ग्रुप संचालक के डी मोतीलाल चौधरी ने नागपुर तेजी से सड़क, रेल के साथ एयर कनेक्टिविटी में बढ़ता जा रहा है। हुड़केश्वर से हिंगना के बीच काफी अधिक विकास हो रहा है। यहां के विकास को देखते हुए मुंबई, पूना सहित अन्य स्थानों के बड़े बिल्डर भी यहां पर अपने प्रोजेक्ट ला रहे हैं। इसे देखते हुए अभी प्रॉपर्टी खरीदने का सही समय है।
तेजी से आ रहे बड़े प्रोजेक्ट
महालक्ष्मी ग्रुप लकित कुमार लोनारकर के कहा कि नागपुर को बढ़ाने के लिए सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। इसके चलते आज प्रॉपर्टी मार्केट में बूम आया है। यहां पर अभी बड़े लेवल के प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। कई लोग सपनों का घर बनाने के साथ ही निवेश पर भी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। हमारे 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- मेट्रो से सिटी बस तक, नागपुर के शहरी परिवहन का रोडमैप तैयार, सरकार को भेजा प्रस्ताव
सर्वसुविधायुक्त होगा निर्मल ट्रिनिटी टॉवर
निर्मल ट्रिनिटी टॉवर के सीईओ नंदा बांते ‘नवभारत’ ने डिजिटली प्रॉपर्टी एक्सपो लाकर एक अच्छा मंच प्रदान किया है। इससे कोई भी कहीं भी बैठे-बैठे यहां की प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी ले सकता है।
निर्मल उज्ज्वल क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव का निर्मल नगरी के पास, उमरेड रोड पर बनने वाला निर्मल ट्रिनिटी टॉवर प्रोजेक्ट सर्वसुविधायुक्त रहेगा। 11 टॉवरों वाला यह प्रोजेक्ट करीब 8.33 एकड़ में बन रहा है। अभी 4 टॉवर का काम शुरू है। बुकिंग शुरू हो चुकी है।
इंडस्ट्रीज में ग्रोथ होना जरूरी
महर्षि बिल्डर्स के संचालक अविनाश टारपे ने कहा कि सिटी में इंडस्ट्रीज की ग्रोथ होना जरूरी है। जब इंडस्ट्रीज की ग्रोथ बढ़ेगी तो रियल एस्टेट सेक्टर में और अधिक तेजी आयेगी। यहां पर बिजली दरों को फ्रेंडली किया जाना चाहिए। तब ही यहां की इंडस्ट्रीज ग्रो कर पायेंगी और हमारे सेक्टर को फायदा होगा। डिजिटली प्रॉपर्टी एक्सपो एक अच्छा जरिया है जिससे हम बाहर के लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। इसका फायदा जरूर होगा।
Nagpur navbharat digital property expo 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














