CBI ने चुरेवाल बंधुओं को नागपुर से पकड़ा, बैंक फ्रॉड के आरोपी 15 साल से थे फरार
CBI ने करोड़ों के बैंक घोटाले में 15 साल से फरार चुरेवाल बंधुओं को दबोचा। नागपुर से राजकुमार, माधव और दीपक, जबकि संभाजीनगर से राजेश चुरेवाल को गिरफ्तार किया। हर आरोपी पर 1 लाख का इनाम था।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Churewal Brothers Arrested From Nagpur: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले में फरार चुरेवाल बंधुओं को नागपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 15 वर्षों से फरार थे और एजेंसियों को चकमा दे रहे थे। एक भाई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है। नागपुर से पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार चुरेवाल, माधव चुरेवाल और दीपक चुरेवाल का समावेश है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने हर एक आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम भी जारी किया था। संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया आरोपी राजेश चुरेवाल बताया गया।
दीपक और राजेश को 2007 से थे फरार
सीबीआई सूत्रों के अनुसार राजकुमार और माधव के खिलाफ सीबीआई के कोलकाता यूनिट में 2 केस दर्ज हुए थे। वर्ष 2004 और 2007 में उन्हें इन मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था। दीपक और राजेश को 2007 में फरार घोषित किया गया। उनके परिवार के ही सदस्य सुरेशकुमार चुरेवाल को भी फरार घोषित किया गया था लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
यह भी पढ़ें:- PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक BJP का ‘सेवा पखवाड़ा’, देशभर में होंगे कार्यक्रम
आरोपियों ने फरार होने के बाद बोगस सरकारी दस्तावेज बनाए। अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपी इन दस्तावेजों का उपयोग कर रहे थे। इस बीच आरोपियों ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी धोखाधड़ी की। वहां भी लोन की मोटी रकम डुबाई गई है।
सीबीआई कोलकाता की आर्थिक अपराध शाखा को उनके फर्जी दस्तावेजों और निवास का पता चला। तत्काल टीम नागपुर रवाना हुई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोलकाता ले जाया गया। वहां की विशेष अदालत से उनकी कस्टडी मांगी जाएगी। चुरेवाल भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज होने की भी जानकारी मिली है।
