-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Caught Absconding Accused For 23 Years Itwari Grp Action Rpf Jawans Were Beaten Up
23 वर्ष से फरार आरोपी पकड़ा, इतवारी GRP की कार्रवाई, आरपीएफ जवानों की थी मारपीट
- Written By: नवभारत डेस्क

File
नागपुर. लोहमार्ग पुलिस इतवारी ने 23 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी का धरदबोचा. आरोपी का नाम शांतिनगर निवासी रवि पंचम जुमनाके बताया गया है. रवि पर वर्ष 1997 में सुरक्षा बल जवान से मारपीट का आरोपी लगा था. ज्ञात हो कि घटना के समय नाबालिग था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वर्ष 1997 में रवि को कोयला चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था. भागने की कोशिश में रवि ने आरपीएफ जवानों के साथ मारपीट की और चोट पहुंचाई. हालांकि वह भागने में सफल नहीं हो सका. ऐसे में उस पर शासकीय कामकाज में बाधा डालने के आरोप के साथ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट से उसे जमानत मिल गई लेकिन इसके बाद से वह किसी भी पेशी पर कोर्ट नहीं पहुंचा. बार-बार नोटिस देने के बाद भी उसकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में कोर्ट ने रवि के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिया.
पहचानना था मुश्किल
कोर्ट का आदेश मिलते ही इतवारी जीआरपी ने रवि की तलाश शुरू कर दी. हालांकि वह अब भी शांतिनगर इलाके में ही रह रहा था लेकिन घटना के समय वह नाबालिग था. 23 वर्ष बीतने के बाद उसे चेहरे-मोहरे और कद-काठी में काफी बदलाव आ गया था. ऐसे में जीआीपी कर्मियों को उसकी पहचान पुख्ता करने में दिक्कत हो रही थी.
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
दूसरी ओर रवि हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार रहा था. हालांकि कुछ दिनों बाद आरपीएफ की मदद से रवि की पहचान हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई जीआरपी एसपी एम. राजुकमार, अपर पुलिस अधीक्षक वैशाली शिंदे, आरपीएफ के डीएससी चुघ के मार्गदर्शन में एपीआई शेख, विजय सुरवाडे, सुभाष मडावी, धम्मपाल गवई, श्याम निखारे, राहुल नगदाले, करुणा मेश्राम, शेंडे, भोयर के अलावा आरपीएफ के एएसआई मुगीसुद्दीन, इशांत दीक्षित, विवेक कनौजिया, चव्हाण ने की.
Caught absconding accused for 23 years itwari grp action rpf jawans were beaten up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMइम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
Jul 11, 2026 | 06:51 PMEXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार…’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से की खास बातचीत
Jul 11, 2026 | 06:39 PMजनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं… ठाणे में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन, सड़ा माल बेचने वाली दुकान सील
Jul 11, 2026 | 06:37 PMबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
Jul 11, 2026 | 06:34 PMपहले मां को मारो, तभी बेटी को भेजूंगी: सास के कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, हालत गंभीर
Jul 11, 2026 | 06:33 PMSalman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Jul 11, 2026 | 06:32 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














