- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Brahmos Missile Nishant Agarwal Seeks Refuge In High Court
BrahMos Missile: हाई कोर्ट की शरण में निशांत अग्रवाल, सरकार करेगी विशेष वकील की नियुक्ति
ब्रह्मोस मिसाइल की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट को देने के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद हाल ही में जिला सत्र न्यायालय ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक रहे निशांत अग्रवाल को उम्र कैद की सजा सुनाई। जिला सत्र न्यायालय के इसी आदेश को चुनौती देते हुए सजा रद्द करने की मांग कर अब निशांत ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
- Written By: शुभम सोनडवले

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल (फोटो सोशल मीडिया)
नागपुर. ब्रह्मोस मिसाइल की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट को देने के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद हाल ही में जिला सत्र न्यायालय ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक रहे निशांत अग्रवाल को उम्र कैद की सजा सुनाई। जिला सत्र न्यायालय के इसी आदेश को चुनौती देते हुए सजा रद्द करने की मांग कर अब निशांत ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
जिस तरह से केदार मामले में राज्य सरकार की ओर से विशेष सरकारी वकील की नियुक्ति की गई थी, उसी तर्ज पर अब इस मामले में भी सरकार की पैरवी के लिए विशेष सरकारी वकील की नियुक्ति होने जा रही है। याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान अदालत को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद कोर्ट ने एक सप्ताह का समय प्रदान कर सुनवाई स्थगित कर दी। जिला सत्र न्यायालय ने निशांत को आईटी एक्ट की धारा 66-F में 14 वर्ष की सजा सुनाई है। जिसमें से साढ़े 4 साल तक पहले ही जेल में रहा है। जिससे 14 वर्ष की उम्र कैद की सजा में से बचे 10 वर्ष जेल में काटने होंगे।
निशांत के लैपटॉप में 19 फाइलें
एटीएस की चार्जशीट का हवाला देते हुए बताया गया कि निशांत के लैपटॉप और हार्ड डिस्क का गहन जांच की गई। लैपटॉप में खुफिया और प्रतिबंधित रिकार्ड पाया गया था। इस तरह की 19 फाइल्स निशांत के लैपटॉप में थीं। आश्चर्यजनक यह है कि उसने लैपटॉप में एक सॉफ्टवेयर डाल रखा था। सॉफ्टवेयर के जरिए लैपटॉप से खुफिया और गंभीर विस्तृत जानकारी विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों को मिल जाती थी। प्राथमिक स्तर पर पाया गया कि 4,47,734 कैच फाइल्स इस लैपटॉप और हार्ड डिस्क से लीक हुई है। इस तरह के कई गंभीर और पुख्ता सबूत उपलब्ध है। पूरा मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है जो काफी गंभीर है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर ताजबाग जमीन विवाद: क्या अतिक्रमणकारियों को मिलेगा मालिकाना हक? हाईकोर्ट ने मनपा की कार्रवाई पर लगाई रोक
अदालत का अल्टीमेटम: 4 मई तक मांझा पीड़ितों को दें मुआवजा, वरना कलेक्टर भरेंगे अपनी जेब से जुर्माना!
किरायेदार अब नहीं होंगे बेदखल! बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रॉपर्टी में हिस्सा खरीदा तो कहलाएंगे सह-स्वामी
Bombay High Court ने अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, 25 साल की सजा पूरी होने का दावा नहीं माना
हनी ट्रैप में फंसाया
अभियोजन पक्ष के अनुसार, देश विघातक गतिविधियों में फंसाने के लिए याचिकाकर्ता के खिलाफ हनी ट्रैप लगाकर उसे जांल में फंसाया गया। कुरुक्षेत्र एनआईटी से 2013 की बैच के टॉपर निशांत को डीआरडीओ में वैज्ञानिक पद पर नियुक्ति मिली थी। अगस्त 2012 को प्लेसमेंट के बाद उसे नागपुर यूनिट में भेजा गया, जहां ब्रह्मोस यूनिट में कार्यरत था। सरकारी पक्ष के अनुसार यह देश की सुरक्षा का प्रश्न है। जिसे सहजता से नहीं लिया जा सकता है।
Brahmos missile nishant agarwal seeks refuge in high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राशिद खान के घर गूंजी किलकारी, आईपीएल 2026 के बीच बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
Apr 18, 2026 | 10:13 PMहोर्मुज की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताई कड़ी आपत्ति
Apr 18, 2026 | 10:13 PMiPhone 18 Pro का नया रंग मचा देगा धूम, Apple का बड़ा बदलाव, पुराने कलर होंगे गायब
Apr 18, 2026 | 10:12 PMअखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
Apr 18, 2026 | 10:02 PMसिर्फ एजेंट नहीं, अब उनके रिश्तेदारों को भी नहीं मिलेगा अमेरिकी वीजा; ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
Apr 18, 2026 | 10:01 PMसिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














