-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bogus Kunbi Certificate Life Imprisonment Demand Babanrao Taywade
बोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
- Written By: आंचल लोखंडे
Kunbi Certificate Controversy: बोगस कुणबी प्रमाणपत्र लेकर आरक्षण का लाभ उठाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी है। राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ ने ऐसे मामलों में उम्रकैद की मांग की।

तायवाडे-वडेट्टीवार- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
OBC Reservation Controversy: बोगस कुणबी जाति का प्रमाणपत्र प्राप्त कर आरक्षण का लाभ उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे व्यक्तियों के लिए आजीवन कारावास (उम्र कैद) का प्रावधान किया जाना चाहिए। यह मांग राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष बबनराव तायवाडे ने की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस संबंध में सीएम फडणवीस के समक्ष मांग रखेंगे।
बोगस ओबीसी या कुणबी प्रमाणपत्रों के कारण वास्तविक ओबीसी समाज का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। इस तरह की गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार को चाहिए कि वह चुनाव नामांकन दाखिल करने से पहले उम्मीदवारों से जाति वैधता प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से मांगे। इससे भविष्य में कोई भी फर्जी प्रमाणपत्र हासिल करने की हिम्मत नहीं करेगा।
वडेट्टीवार पर कसा तंज
तायवाडे ने मंडल यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का नाम लिए बिना तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप ओबीसी हैं तो आपको इस पर गर्व होना चाहिए। आरक्षण के फायदे लेते समय खुद को ओबीसी स्वीकार करना लेकिन ‘जय ओबीसी’ कहने में शर्म महसूस होना, यह बिल्कुल सही नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
रोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
प्रमाणपत्र क्यों दिए, दें जवाब : वडेट्टीवार
सरकार द्वारा दिए गए कुणबी प्रमाणपत्र यदि रद्द हो रहे हैं तो जिन प्रमाणपत्रों की वैधता नहीं थी, उनका वितरण क्यों किया गया? यह सवाल कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा के 3 जिला परिषद सदस्यों और एक नगरसेवक का कुणबी जाति प्रमाणपत्र अवैध घोषित होने के कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है, शासन द्वारा दिए गए प्रमाणपत्रों के आधार पर कई लोगों ने चुनाव लड़ा था।
ये भी पढ़े: म्हाडा ने मुंबई में 2,640 मकानों के लिए निकाली लॉटरी, जनवरी-फरवरी 2027 में जारी होगी अगली आवास योजना
तायवाडे और वडेट्टीवार आमने-सामने
हालांकि अब ये प्रमाणपत्र अवैध साबित हो रहे हैं जिसके कारण संबंधित सीटों पर दोबारा चुनाव कराने की नौबत आ गई है। प्रमाणपत्र रद्द होने को लेकर मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को भी निशाना बनाया, इस पर कांग्रेस नेता भी मैदान में उत्तर आए हैं। ओबीसी आरक्षण संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है और इसे कोई आंच नहीं आनी चाहिए। कानूनी दायरे में लिए गए फैसले ही टिकते हैं।
Bogus kunbi certificate life imprisonment demand babanrao taywade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
Aug 07, 2026 | 05:23 PMबोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
Aug 07, 2026 | 05:22 PMAssam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
Aug 07, 2026 | 05:11 PMSawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
Aug 07, 2026 | 05:10 PMरोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
Aug 07, 2026 | 05:08 PM‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Aug 07, 2026 | 04:50 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












