Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में चुनावी मोड: BJP उम्मीदवारों के इंटरव्यू आज से, बसपा ने शुरू की तैयारी

Nagpur Political News: नागपुर मनपा चुनाव को लेकर भाजपा ने 16 दिसंबर से इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू शुरू कर दिए हैं। विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। बसपा ने भी चुनावी प्रक्रिया तेज की।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 16, 2025 | 03:22 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Elections : भाजपा 16 दिसंबर से मनपा चुनाव के इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू शुरू कर रही है। 18 दिसंबर तक यह सिलसिला चलेगा। शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने यह जानकारी दी। इंटरव्यू प्रभागवार सुबह 9 बजे से श्रद्धा मंगलम, भाजपा कार्यालय, गणेशपेठ में होंगे। 9 से 12 दिसंबर के दौरान इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए गए थे। उसी के अनुसार इंटरव्यू लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को पूर्व और पश्चिम विधानसभा, 17 को उत्तर और दक्षिण और 18 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम और मध्य विधानसभा क्षेत्र के प्रभागों के इंटरव्यू होंगे। आवेदन जमा करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित रहने की सूचना दी गई है।

सोले, बागड़ी, दटके को जिम्मेदारी

बीजेपी ने विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। पूर्व नागपुर का प्रभारी अनिल सोले, पश्चिम का राजेश बागड़ी, दक्षिण-पश्चिम का प्रभारी विधायक प्रवीण दटके को नियुक्त किया गया है। मध्य की जिम्मेदारी पूर्व विधायक गिरीश व्यास और दक्षिण की भोजराज डुबे को दी गई है। चुनाव संचालन समिति में अध्यक्ष खुद दयाशंकर तिवारी हैं। संजय भेडे चुनाव प्रमुख, विष्णु चांगदे सह चुनाव प्रमुख बनाए गए है।

इसी तरह विविध जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौपी गई है। विशेष संपर्क प्रमुख के रूप में जयप्रकाश गुप्ता, विरेंद्र कुकरेजा काम देखेंगे। महिला संपर्क प्रमुख मनीषा धावडे, अर्चना डेहनकर, कल्पना पांडे को बनाया गया है। महायुति चुनाव समन्वयक का कार्य दयाशंकर तिवारी, संजय भेडे, प्रवीण दटके देखेंगे, मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी चंदन गोस्वामी, मनीष वाजपेयी, वैभव बावनकर संभालेंगे।

रवि को बसपा का जिला प्रभार

नागपुर शहर में बसपा का खासा कैडर रहा है और मनपा में उसके 10 पार्षद चुनकर आए थे। इस चुनाव के लिए भी बसपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह अपने बिखरे हुए कैडर को एकजुट करने के लिए अभियान चला रही है। साथ ही समविचारी पार्टियों व संस्था प्रतिनिधियों को पार्टी से जोड़ रही है।

यह भी पढ़ें:- ‘मैं इसी मशीन से जीती हूं’, EVM पर सुप्रिया सुले ने छोड़ा राहुल गांधी का साथ, विपक्षी खेमे मची हलचल

इसी सिलसिले में बौद्ध समाज के आंबेडकर आंदोलन के समाजसेवक रवि शेंडे को पार्टी ने नागपुर जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। उनके साथ ही सुमित चव्हाण को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ने अपने समर्थकों के साथ प्रवेश किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील डोंगरे, जिलाध्यक्ष योगेश लांजेवार, मंगेश ठाकरे, प्रदेश महासचिव पृथ्वी शेंडे, प्रदेश सचिव भगवान भोंडे, विवेक हाडके एवं जोन प्रभारी प्रफुल मानके, निर्भय बागड़े, सुनील कोचे, मनोज संगोले, उमेश मेश्राम भी उपस्थित थे।

Bjp nagpur municipal elections interviews start assembly incharges appointed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 03:22 PM

Topics:  

  • BJP
  • BSP
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘जी राम जी’ बिल पर संसद में संग्राम: बापू का नाम हटाने पर पोर्च पर चढ़े सांसद, सरकार की मंशा पर सवाल

2

यवतमाल: वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, एक ही नाम से 2 की एंट्री, एक में महिला तो एक में पुरुष की फोटो

3

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव टले! स्थानीय निकाय चुनावों की देरी से दिवाली तक बढ़ा इंतजार

4

मनपा चुनाव 2026: बदलते राजनीतिक समीकरणों से बढ़ा चुनावी तापमान, भाजपा में बड़े नेताओं की एंट्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.