- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bewartola Dam Project Delay Parinay Phuke Girish Mahajan Vidhan Parishad
6 माह में फाइल तैयार हो जाए तो बहुत है, 32 वर्षों से लटके सिंचन प्रकल्प पर फुके ने महाजन पर कसा तंज
Vidhan Parishad Debate:नागपुर में विधान परिषद के दौरान 32 वर्षों से लंबित बेवारटोला डैम परियोजना पर मंत्री गिरीश महाजन के छह महीने के आश्वासन पर सदस्य परिणय फुके ने तंज कसा।
- Written By: आंचल लोखंडे

32 वर्षों से लटके सिंचन प्रकल्प पर फुके ने महाजन पर कसा तंज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Winter Session: विधान परिषद के प्रश्नोत्तर काल के दौरान जब जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने पिछले 32 वर्षों से लंबित बेवारटोला डैम प्रोजेक्ट का शेष कार्य छह महीनों में पूरा करने का आश्वासन दिया, तो विधान परिषद सदस्य परिणय फुके ने इस पर तीखा तंज कसा। फुके ने कहा कि “छह महीनों में अगर इसकी फाइल ही तैयार हो जाए तो वही बहुत है।”
उन्होंने कहा कि यह प्रकल्प दशकों से अधूरा पड़ा है, ऐसे में छह महीनों में काम पूरा होना असंभव जैसा प्रतीत होता है। फुके ने मंत्री से मांग की कि अवास्तविक समयसीमा देने के बजाय एक वर्ष में कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट आश्वासन दिया जाए। गोंदिया जिले की साकोली तहसील स्थित बेवारटोला डैम परियोजना के अंतर्गत नहरों का कार्य अब भी अधूरा है। इस मुद्दे को फुके सहित अन्य सदस्यों ने विधान परिषद में उठाया। चर्चा के दौरान प्रकल्प की धीमी प्रगति पर सदन में गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।
1993 में मिली थी परियोजना को मान्यता
मंत्री गिरीश महाजन ने सदन को बताया कि बेवारटोला डैम प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी। वर्ष 2018 में इस परियोजना के लिए 90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। वर्तमान में 1,390 हेक्टेयर की सिंचन क्षमता में से केवल 315 हेक्टेयर क्षेत्र का कार्य शेष है। यह शेष कार्य जून 2025 तक, यानी छह महीनों में पूरा कर लिया जाएगा, ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया। इस पर फुके ने सवाल उठाते हुए छह महीनों के बजाय एक वर्ष की यथार्थ समयसीमा तय करने की मांग दोहराई।
सम्बंधित ख़बरें
सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
ये भी पढ़े: यशवंत शुगर फैक्ट्री की 299 करोड़ रुपए की जमीन डील सस्पेंड, फडणवीस ने जांच के आदेश दिए
उपसा सिंचन संस्थाओं पर कर्ज 400 करोड़ के करीब
राज्य की 261 सहकारी उपसा सिंचन संस्थाओं की कर्ज माफी की घोषणा के बावजूद इसका वास्तविक कार्यान्वयन अब तक नहीं हो पाया है। अक्टूबर 2024 में लगभग 132 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन ब्याज के मुद्दे के कारण यह राशि बढ़कर अब करीब 400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह मुद्दा प्रश्नोत्तर सत्र में उमा खापरे, अमित गोरखे और परिणय फुके ने उठाया। इस पर सहकार मंत्री बाबासाहब पाटिल ने बताया कि कर्ज माफी का प्रस्ताव शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद ही आगे की दिशा स्पष्ट होगी।
Bewartola dam project delay parinay phuke girish mahajan vidhan parishad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMसहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
Mar 03, 2026 | 07:22 AMईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 03, 2026 | 07:11 AMसावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMJamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
Mar 03, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













