-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bacchu Kadu High Court Challenged District Co Operative Central Bank Order
HC पहुंचे बच्चू कडू, जिला मध्यवर्ती बैंक मामले में विभागीय आदेश को दी चुनौती
- Written By: आकाश मसने
पूर्व राज्यमंत्री और जिला मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष रहने वाले बच्चू कडू को विभागीय सहनिबंधक ने अध्यक्ष पद सहित बैंक के संचालक पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया है। आदेश के खिलाफ कडू हाई कोर्ट पहुंचे।

बच्चू कडू (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: पूर्व राज्यमंत्री और जिला मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष रहने वाले बच्चू कडू को विभागीय सहनिबंधक द्वारा 13 मई 2025 को जारी आदेशानुसार अध्यक्ष पद सहित बैंक के संचालक पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया है। कडू ने इस आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर गुरुवार को सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के सहकार, पणन एवं टेक्सटाइल विभाग सचिव, सहकार विभाग के विभागीय सहनिबंधक, जिला उपनिबंधक, अमरावती डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सीईओ, हरिभाई मोहोड सहित तमाम प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने के आदेश दिए।
विभागीय सहनिबंधक की ओर से बच्चू कडू पर बैंक की व्यवस्थापन समिति के शेष कार्यकाल के लिए पुन: नामनिर्देशित, स्वीकृत, नियुक्त व निर्वाचित होने पर भी पाबंदी लगा दी थी।
बच्चू कडू नासिक कोर्ट ने सुनाई थी सजा
बच्चू कडू के खिलाफ नासिक के सकरवाडा पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 353 व 504 के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया गया था जिसकी सुनवाई करते हुए नासिक की विशेष अदालत ने कडू को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ बच्चू कडू ने मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
हाई कोर्ट ने सजा के अमल पर रोक लगाई थी और यह मामला अब भी न्यायप्रविष्ट है। इसी बात को आधार बनाते हुए अमरावती जिला मध्यवर्ती बैंक के संचालक हरिभाऊ मोहोड सहित अन्य 11 संचालकों ने विभागीय सहनिबंधक के समक्ष याचिका दायर की।
इस याचिका में दावा किया था कि बैंक की विधि व उपविधि सहित महाराष्ट्र सहकारी संस्था अधिनियम 1960 की धाराओं के मुताबिक यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी कानून के तहत किसी अपराध के लिए कम से कम एक वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए कारावास की सजा पाता है तो उसे व्यवस्थापकीय समिति के सदस्य एवं किसी पद पर नियुक्त व नामनिर्देशित होने के लिए योग्य नहीं माना जाए।
विभागीय सहनिबंधक का आदेश रद्द करने का अनुरोध
याचिका में बच्चू कडू ने विभागीय सहनिबंधक के आदेश को रद्द करने का अनुरोध कोर्ट से किया। सुनवाई के दौरान बच्चू कडू की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि भले ही नासिक कोर्ट ने बच्चू कडू को एक साल के कारावास की सजा सुनाई है लेकिन नासिक कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दिए जाने के बाद हाई कोर्ट ने इस सजा पर रोक लगा दी थी।
कोर्ट में दलील दी गई की बच्चू कडू उस वक्त जिला बैंक के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने हेतु अयोग्य नहीं थे। वकील ने कहा कि सजा पर रोक लगाना ही स्थगित किए जाने जैसा है। ऐसे में विभागीय सहनिबंधक द्वारा दिया आदेश कानून की नजरों में तर्कहीन है।
Bacchu kadu high court challenged district co operative central bank order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMसंसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 06:14 PMमथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMसिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PM42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
Jul 29, 2026 | 05:59 PMWhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













