Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र बजट के असली ‘शिल्पी’ आशीष जायसवाल! ‘दादा’ के जाने के बाद कैसे संभाली मुश्किल कमान?

Ashish Jaiswal Maharashtra Budget: वित्त मंत्री 'दादा' के बाद आशीष जायसवाल ने संभाली बजट की कमान। रामटेक फिल्म सिटी और न्यू नागपुर जैसी बड़ी घोषणाओं के पीछे का मास्टरमाइंड। पूरी रिपोर्ट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 08, 2026 | 02:33 PM

महाराष्ट्र बजट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vidarbha Development Plan 2027: महाराष्ट्र का बजट कोई छोटा बजट नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2027 के विजन को अपने बजट के जरिए पेश किया। बजट की सभी ने तारीफ भी की लेकिन 28 जनवरी की घटना ने एक बार बजट तैयारियों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिए थे। इस घटना में राज्य के वित्त मंत्री अजीत पवार का आकास्मिक निधन हो गया था। वे बजट बनाने में पूरी तनमयता से लगे हुए थे।

कठिन परिस्थिति में राज्य के वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने कमान संभाली और पूरी ताकत के साथ बजट बनाने और लोगों को न्याय देने की पहल की। आज बजट के रूप में उनके योगदान, प्रयासों की सराहना की जा रही है। पर्दे के पीछे रहते हुए आशीष जायसवाल ने जो कार्य किए वह बेहतरीन बजट के रूप में दिखाई देने लगा है। बजट को ‘आकार’ देने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

आज जब बजट सबसे सामने है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो इसका श्रेय जायसवाल को भी जाता है। बजट में उनके प्रभावी दखल और दूरगामी सोच का परिणाम है कि विदर्भ में न केवल बुनियादी ढांचा सुधरने पर घोषणाएं की गई हैं, बल्कि रोजगार और पर्यटन के नए आयाम भी खुल रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Pune: पहले हाथ पकड़ा फिर कहा ‘यू आर वेरी ब्यूटीफुल’, CCTV में कैद मनचले डिलीवरी ब्वॉय की छेड़छाड़, मामला दर्ज

महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में अयान शेख ने खोला पाकिस्तान से संचालित टेलीग्राम ग्रुप्स का राज

दुबई एयरपोर्ट पर मिसाइल अलर्ट, यात्रियों को ले जाया गया बंकर में! पुणे लौटे भारतीयों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

राजू पाटिल की आत्महत्या से शैक्षणिक क्षेत्र में हलचल, पुणे पुलिस कर रही है जांच

पूरे राज्य का रखा ख्याल

बजट में ग्रामीण विकास से लेकर बुजुर्ग, किसान, खेती, उद्योग पर फोकस किया गया है। स्पष्ट है उन्होंने हर सेगमेंट का ध्यान रखा। इतना ही नहीं, 1000 जनसंख्या वाले गांवों में सीमेंट सड़क बनाने की संकल्पना भी उन्होंने दी ताकि दूरदराज के गांवों को भी जोड़ा जा सके। विदर्भ के साथ भी उन्होंने भरपूर न्याय किया है।

रामटेक: वैश्विक तीर्थस्थल और राज्य की तीसरी फिल्म सिटी

आशीष जायसवाल की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना रामटेक का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने रामटेक को केवल एक धार्मिक स्थल तक सीमित न रखकर उसे एक ‘वैश्विक पर्यटन केंद्र’ बनाने की संकल्पना की है।

रामटेक के पास नवरगांव में 60 एकड़ में बनने वाली यह चित्रनगरी महाराष्ट्र की तीसरी बड़ी फिल्म सिटी होगी। इससे स्थानीय युवाओं को अभिनय, तकनीक और कला के क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।

हेरिटेज कॉरिडोर: गढ़ मंदिर परिसर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित करने के लिए ‘रामटेक मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर’ का प्रस्ताव उनकी ही देन है।

यह भी पढ़ें – सपनों को छोटा मत समझो, हौसलों की रिंग में नागपुर की अल्फिया का पंच! एशियन चैंपियनशिप तक पहुंचने की अनकही कहानी

न्यू नागपुर की संकल्पना

जानकारों की मानें तो नागपुर में न्यू नागपुर, थर्ड रिंग रोड लाने के पीछे भी जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई। विदर्भ के औद्योगिक विकास के लिए कनेक्टिविटी को उन्होंने प्राथमिकता दी। नागपुर आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के माध्यम से शहर के यातायात को सुगम बनाने और भारी वाहनों के दबाव को कम करने का श्रेय भी जायसवाल के निरंतर फॉलोअप को जाता है। नागपुर शहर के विस्तार और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ‘न्यू नागपुर’ की संकल्पना पर वे तेजी से काम कर रहे हैं, ताकि उपनगरों में आधुनिक सुविधाएं पहुंच सकें।

संकट प्रबंधन: SDRF की स्थापना

प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की संकल्पना और उसे धरातल पर उतारने में आशीष जायसवाल की अहम भूमिका रही है। विदर्भ जैसे क्षेत्रों में बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान यह बल आज जीवनरक्षक साबित हो रहा है।

हमारा लक्ष्य विदर्भ की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए उसे आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ना है। रामटेक की फिल्म सिटी और हेरिटेज कॉरिडोर इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। बजट में घोषित विदर्भ की परियोजनाएं 2027 तक विदर्भ सहित देश को समृद्ध करने का काम करेंगी।

– आशीष जायसवाल, वित्त राज्य मंत्री

  • नवभारत लाइव पर नागपुर से नीरज नंदन की रिपोर्ट

Ashish jaiswal architect of maharashtra budget 2027 vidarbha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2026 | 02:33 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Budget
  • Maharashtra Legislative Assembly Session
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.