-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Anil Deshmukh Attack Fake Police File B Final Report Court
अनिल देशमुख पर हुआ हमला ‘फर्जी’, पुलिस ने कोर्ट में दायर की बी-फाइनल रिपोर्ट, सिर फुड़वाकर भी हारे
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अनिल देशमुख पर हुआ था। जो कि अब फर्जी साबित हो चुका है। पुलिस ने इस की तह तक पहुंचकर मामले की पूरी छानबीन की और कोर्ट में रिपोर्ट दायर की।

अनिल देशमुख
Anil Deshmukh: राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर बीते वर्ष विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हुआ हमला ‘फर्जी’ साबित हो गया। इस प्रकरण में ग्रामीण पुलिस ने न्यायालय में बी-फाइनल रिपोर्ट दायर कर दी है। पुलिस की जांच में यह साफ हो गया कि देशमुख पर कोई जानलेवा हमला हुआ ही नहीं था। फोरेंसिक जांच में सारे तथ्यों का पता लगाने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची।
ज्ञात हो कि बीते वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में देशमुख के बेटे सलिल देशमुख काटोल विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे थे। 18 नवंबर 2024 को सलील के लिए प्रचार करने देशमुख खुद पारडसिंगा से एक सभा को संबोधित करने के बाद काटोल जा रहे थे। देशमुख के पीए उज्ज्वल भोयर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार रात 8.15 बजे के दौरान बेलफाटा की टर्निंग पर घात लगाए बैठे 4 अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया।
एक बड़ा पत्थर उनकी गाड़ी की विंड स्क्रीन पर मारा गया। वहीं दूसरा पत्थर बायीं तरफ जहां देशमुख बैठे थे उस शीशे पर मारा गया और तीसरा पिछली बायीं सीट से मारा गया। पत्थर लगने के कारण देशमुख के माथे पर चोट लगी थी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
प्रोटोकॉल के अनुसार देशमुख को सिटी और ग्रामीण पुलिस द्वारा 2 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर प्रदान किए गए थे लेकिन जिस गाड़ी में सुरक्षा रक्षक तैनात थे उसमें कुछ खराबी आने के कारण करीब डेढ़ किमी पीछे चल रही थी। शिकायत में ये भी बताया गया था कि हमला करने वाले आरोपियों ने भाजपा के समर्थन और देशमुख के खिलाफ नारेबाजी की 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले।
फोरेंसिक जांच में हुआ खुलासा
पुलिस द्वारा न्यायालय दायर की गई फाइनल रिपोर्ट पूरी तरह से फोरेंसिक जांच के तथ्यों पर आधारित है। पुलिस ने घटनास्थल से 2 पत्थर जब्त किए थे। 1 बड़ा पत्थर देशमुख की गाड़ी के बोनट पर पड़ा था। बायीं तरफ से बीच की खिड़की से मारा गया पत्थर सामने की सीट पर पड़ा था। घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और वह एक निर्जन स्थान था, इसीलिए पुलिस ने दोनों दिशाओं में 5-6 किलोमीटर दूर तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की लेकिन हमलावर कहीं भी दिखाई नहीं दिए गए, इसीलिए हमले के तथ्यों का पता लगाने के लिए स्टेट फोरेंसिक लैब से जांच करवाई गई।
3 स्तर पर हमले की जांच की गई। देशमुख जिस एसयूवी कार में सवार थे उसमें रिइन्फोर्स्ट ग्लास ग्लास लगे थे। यदि कोई इस ग्लास पर पथराव भी करे तो वह एक बार के पथराव में नहीं टूट सकता। देशमुख के सिर पर हुई इंज्यूरी की रिपोर्ट के अनुसार जख्म किसी ठोस और बिना धार वाले हथियार से हो सकता है। यदि गाड़ी का शीशा टूटता तो उसके तीक्ष्ण टुकड़ों से शार्प इंज्यूरी होती।
गाड़ी की विंड स्क्रीन का कांच केवल चटका हुआ था। विंडशील्ड की दरारें हमले के सिद्धांत से मेल नहीं खातीं। आगे की विंडशील्ड पर रेडियल दरार बरकरार थी और कार के अंदर कोई कांच का टुकड़ा नहीं गिरा था। अगर कांच पीछे से टूटा होता तो उसके टुकड़े देशमुख के पैरों की ओर गिरने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
नहीं मिला हमलावरों का कोई सबूत
आरएफएसएल ने निष्कर्ष निकाला कि चोटें कथित पथराव की घटना से मेल नहीं खातीं। कार और अपराध स्थल का उचित प्रकाश व्यवस्था के साथ नियंत्रित परिस्थितियों में पुनर्निर्माण भी किया गया जिसमें उसी तरह की गाड़ी का उपयोग किया गया जिसमें देशमुख सवार थे। इसके बावजूद निष्कर्ष, शिकायत में दिए गए विवरण से मेल नहीं खाते।
यह भी पढ़ें – PM मोदी होंगे RSS के 100वें साल के समारोह में मुख्य अतिथि, जारी करेंगे विशेष सिक्का और डाक टिकट
पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की लेकिन एफआईआर में दावा किए गए 4 संदिग्धों का कोई सबूत नहीं मिला। कथित हमलावरों को कैद करने वाला कोई चश्मदीद गवाह या कैमरा नहीं था। सबूतों के अभाव और फोरेंसिक जांच के तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अदालत में बी-फाइनल रिपोर्ट पेश की जिसमें मामले को झूठा घोषित किया गया।
सिर फुड़वाकर भी नहीं मिली जीत
देशमुख पर हुए इस हमले की घटना को चुनाव के मैदान में एक हथियार की तरह उपयोग किया गया। प्रतिद्वंद्वियों द्वारा हमला करवाए जाने के भाषण दिए गए लेकिन सिर फुड़वाने के बाद भी सलिल देशमुख को करारी हार का सामना करना पड़ा। जांच में यह हमला फर्जी साबित हो गया है। अब यह प्रकरण न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है। ज्ञात हो कि चरण सिंह ठाकुर की जीत के खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी। यह मामला अब भी न्यायालय में प्रलंबित है।
Anil deshmukh attack fake police file b final report court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














