नागपुर आंदोलन में नया ट्विस्ट, प्रदर्शन के बीच बावनकुले ने बच्चू कडू को लगाया फोन, कहा- तुम मुंबई आओ

Bachchu Kadu Farmers Protest: महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी को लेकर पूर्व मंत्री बच्चू कड़ू ने सैकड़ों किसानों के साथ सीएम मुख्यमंत्री के शहर में हल्लाबोल कर दिया है।
Bachchu Kadu Farmers Protest: महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी को लेकर पूर्व मंत्री बच्चू कड़ू ने सैकड़ों किसानों के साथ सीएम मुख्यमंत्री के शहर में हल्लाबोल कर दिया है।
चंद्रशेखर बावनकुले और बच्चू कड़ू (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrashekhar Bawankule Called Bachchu Kadu: नागपुर में प्रहार जनशक्ति पार्टी द्वारा जारी किसानों के आंदोलन में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने बताया कि उन्हें मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने फोन लगाया है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक बच्चू कडू के नेतृत्व में पार्टी ने कृषि ऋण माफ़ी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक बच्चू कडू के नेतृत्व में पार्टी ने कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अमरावती से नागपुर तक मार्च जारी है। इससे प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं है।

बच्चू कड़ू को बावनकुले ने किया फोन

प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडू ने चंद्रशेखर बावनकुले से फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मुझे अभी चंद्रशेखर बावनकुले का फ़ोन आया है और उन्होंने कहा है कि वे चर्चा करेंगे और हमें बताएंगे। अगर हम मुंबई जाते हैं, तो इसमें 4-5 घंटे लगेंगे और यहां विरोध प्रदर्शन में किसी भी समस्या के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं होगा। बातचीत स्थानीय स्तर पर ही होनी चाहिए।"

रेलवे पटरियां जाम करने की दी चेतावनी

पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। वे कर्ज़ में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज़ माफ़ी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है।