- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ajni Bridge Dilapidated Like An Old Man Counting His Last Breaths
अजनी पुल: दीन बुजुर्ग सा हुआ खस्ताहाल, गिन रहा आखिरी सांसें
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. कहावत है कि हद से ज्यादा बुढ़े व्यक्ति और बुढ़े मकान को छेड़ना नहीं चाहिए. हालांकि सिटी से 125 वर्षों से भी पुराने खस्ताहाल अजनी पुल को रौंदने से भी नहीं डरा जा रहा. कई वर्षों पहले ही अपनी उम्र पूरे कर चुके अजनी पुल से हर दिन हजारों वाहन गुजर रहे हैं. यह नजारा ऐसा है कि जैसे हर दिन पुल की मजबूती की परीक्षा ली जा रही हो. वहीं प्रस्तावित नये पुल की प्रक्रिया इतनी धीमी चल रही है कि शहरवासियों को शायद 12 वर्ष और इंतजार करना पड़े.
जाम और 100 से ज्यादा वाहनों का बोझ
पुल की खस्ता हालत को देखते हुए प्रशासन ने यहां से बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है. इन्हें रोकने के लिए पुल के दोनों ओर छोटे खंभे गाड़ दिये हैं लेकिन प्रशासन द्वारा अपनाया गया इलाज समझ से पर हैं. यहां लगभग हर 10 से 20 मिनट में जाम लग जाता है. खासतौर पर सुबह 9 से 11 बजे और शाम को 5 से 9 बजे के बीच का समय तो ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है. यह लोगों के काम पर जाने और लौटने का समय होता है. इस दौरान जाम की स्थिति में पुल पर दोनों ओर से करीब छोटे-मोटे 100 से अधिक वाहन खड़े हो जाते हैं. लगता है कि जैसे पुल की भार वहन क्षमता जांची जा रही हो
गड्ढों की भरमार, दोनों छोर पर ट्रैफिक बीमार
अजनी पुल की भार वहन क्षमता परीक्षा के लिए केवल खंभे ही जिम्मेदार नहीं है. प्रशासन ने पुल पर बने सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढों को भी यह जिम्मेदारी सौंप रखी है. इन गड्ढों के चलते वाहन सरपट नहीं दौड़ पाते और 1 मिनट में पार होने वाले पुल पर वाहन को हिचकोले खाते 3 से 5 मिनट का समय लग जाता है. इसी चलते वाहनों की कतार लग जाती है. वहीं पुल के दोनों छोर पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने की पूरी स्थिति तैयार है. अजनी कॉलोनी की ओर पुल पार होते ही सीमेंट रोड का डिवाइडर मिल जाता है तो जेल की ओर एक साथ तिराहा बना हुआ. अजनी स्टेशन, अजनी चौक और जेल चौक से वाहनों की आवाजाही लगातार जारी रहती है. एक वाहन भी यदि थम जाये तो पूरा ट्रैफिक बीमार हो जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: सबके मन में यही है सोच, क्यों चर्चा में है कॉकरोच
फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का प्रलयकारी भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश
AI की वजह से मचा बवाल, अमेरिका में डेटा सेंटर्स के खिलाफ फूटा गुस्सा, चीन पर लगे बड़े आरोप
आज की ताजा खबर 08 जून LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी
… तो बड़ा विनाश तय
उक्त ब्रिज के ठीक नीचे मध्य रेल नागपुर मंडल का मुख्य रूट है. यहां से मुंबई, चेन्नई, हावड़ा और दिल्ली रूट की ओर जाने वाली ट्रेनें गुजरती है. हर वर्ष में एक न एक बार पुल की परत का कुछ हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर ही जाता है और फिर पुल की जर्जर हालत की समीक्षा शुरू हो जाती है.
हालांकि समीक्षा का परिणाम हर बार एक ही रहता है कि अभी कुछ दिन पुल से काम चला लिया जाये. यह परिणाम पुल के उन पिलरों की मजबूती को नजरअंदाज करना है जो आजादी से पहले यानी करीब सवा सौ वर्षों से पत्थरों से बने पुल का वजन सह रहे हैं. आजादी के बाद भी इसमें सुधार के नाम पर कई बार डामर बिछाने से लेकर सीमेंट निर्माण के काम करवाकर इसका वजन और अधिक बढ़ा दिया गया. इसमें कोई दोराय नहीं कि यदि बुढ़े मकान से भी खस्ता हाल में पहुंच चुका अजनी पुल जिस दिन अपनी परीक्षा में फेल हुआ, उस दिन बड़ा विनाश होगा.
Ajni bridge dilapidated like an old man counting his last breaths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: सबके मन में यही है सोच, क्यों चर्चा में है कॉकरोच
Jun 08, 2026 | 06:40 AMफिलीपींस में 8.2 तीव्रता का प्रलयकारी भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश
Jun 08, 2026 | 06:38 AMAI की वजह से मचा बवाल, अमेरिका में डेटा सेंटर्स के खिलाफ फूटा गुस्सा, चीन पर लगे बड़े आरोप
Jun 08, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जून LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी
Jun 08, 2026 | 06:35 AMपुणे में आस्था के केंद्र पर हमला, पुजारी अस्पताल पहुंचा
Jun 08, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 8 June 2026: आज जन्में जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें क्या जीवन में होगा कमाल
Jun 08, 2026 | 06:15 AMपुणे जिले के केडगाव में Illegal Abortion रैकेट का पर्दाफाश, एक डॉक्टर गिरफ्तार, दूसरी फरार
Jun 08, 2026 | 05:21 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM










