दिखावे की चौकसी व जमीनी अनदेखी, नागपुर एयरपोर्ट के पार्किंग गेट पर मुस्तैदी, पर सुरक्षा दीवार भगवान भरोसे!
Nagpur Airport News: नागपुर एयरपोर्ट की टूटी बाउंड्रीवॉल सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है। दरारों से जानवर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे रनवे व विमान संचालन पर खतरे की आशंका जताई जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर एयरपोर्ट, बाउंड्रीवॉल, सुरक्षा खतरा, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Airport Security Risk: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा-व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। शेवणगांव से सटी एयरपोर्ट की टूटी पड़ी बाउंड्रीवॉल केवल एक ढांचा नहीं बल्कि उड़ानों की सुरक्षा के लिए छिपा हुआ बड़ा खतरा बनती जा रही है। दीवार में मौजूद दरारें अब आवारा जानवरों के लिए रनवे परिसर में घुसने का ‘एंट्री गेट’ बन चुकी हैं। इससे हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हवाई अड्डे की सुरक्षा दीवार लंबे समय से टूटी पड़ी है जिससे एयरपोर्ट की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस टूटी हुई दीवार के कारण आवारा जानवर आसानी से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। स्थिति इतनी संवेदनशील बताई जा रही है कि यह जानवर कभी भी रनवे क्षेत्र तक पहुंच सकते हैं जिससे विमान संचालन में गंभीर जोखिम पैदा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट प्रशासन ने टूटी दीवार की मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने का दावा किया था।
एयरपोर्ट सुरक्षा दीवार की मरम्मत अधूरी, जानवरों की घुसपैठ का खतरा
एयरपोर्ट की प्री मानसून कार्य में भी इसकी तैयारी दिखाई गई थी लेकिन हकीकत यह है कि जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस काम शुरू होता नजर नहीं आया है। कई जगहों पर दीवार टूटी हुई नजर आ रही है, इसके अलावा कई जगह दीवार के बीच बहुत ज्यादा गैप होने से भी जानवर भीतर घुस रहे हैं। हालांकि नागपुर एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है और बाउंड्रीवॉल की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। हालांकि एयरपोर्ट के पार्किंग एवं प्रवेश परिसर में सुरक्षा चौकी का काम तेजी से होता नजर आ रहा है लेकिन सुरक्षा दीवार की अनदेखी की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में कलेक्टर-सीईओ का रात्रि जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश
PM मोदी और कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ की हुई थी मीटिंग? संजय राउत का बड़ा दावा! अभिजीत दीपके ने बताया सच
नागपुर में 30 जून का ‘काउंटडाउन’ शुरू: बच्चों को चाहिए स्पाइडर मैन और सिंड्रेला, पैरेंट्स को लगी ‘प्यारी चपत’
घाटकोपर सोसायटी का ‘सफेद पट्टी’ विवाद सुलझा; पुलिस की मध्यस्थता के बाद निकाला बीच का रास्ता, जानें क्या निकाला
CISF के जवान तैनात हैं
रनवे की सुरक्षा दीवार का काम टेंडर 66 प्रक्रिया और मूल्यांकन के बाद होगा शुरू हो जाएगा। आचार संहिता लागू होने के कारण काम की गति पर अभी थोड़ा असर है लेकिन आचार संहिता समाप्त होते ही और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर काम को शुरू कर दिया जाएगा। अब भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में 30 जून का ‘काउंटडाउन’ शुरू: बच्चों को चाहिए स्पाइडर मैन और सिंड्रेला, पैरेंट्स को लगी ‘प्यारी चपत’
सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है, दीवार के कुछ हिस्से जरूर क्षतिग्रस्त हैं लेकिन वहां सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों और टर्मिनल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं।
– आबिद रूही, निदेशक, नागपुर एयरपोर्ट
